लाइव न्यूज़ :

दोपहर दो बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: April 25, 2021 14:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल रविवार दोपहर दो बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी समाचार इस प्रकार हैं :

दि22 दिल्ली वायरस केजरीवाल

दिल्ली में एक और हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन: केजरीवाल

नयी दिल्ली, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में लागू लॉकडाउन को एक और हफ्ते के लिए बढ़ाने का रविवार को ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति गंभीर बनी हुई है और बीते कुछ दिनों में संक्रमण दर 36 प्रतिशत के उच्चतर स्तर पर है।

दि27 मोदी लीड मन की बात

कोरोना की ताजा लहर के ‘तूफान’ ने देश को झकझोर दिया है लेकिन देश जल्द ही इस आपदा से बाहर निकलेगा: मोदी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि कोरोना की पहली लहर का सफलतापूर्वक मुकाबला करने के बाद देश आत्मविश्वास से भरा हुआ था लेकिन इसकी ताजा लहर के ‘तूफान’ ने देश को झकझोर कर रख दिया है।

दि28 पीएम केयर्स

पीएम केयर्स कोष से देश के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में 551 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किए जाएंगे: पीएमओ

नयी दिल्ली, देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और इसके मद्देनजर अस्पतालों में तेज होती ऑक्सीजन की मांग के के मद्देनजर प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपात राहत कोष (पीएम केयर्स) से देश के विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य केंद्रों में 551 पीएसए चिकित्सीय ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की स्थापना की जाएगी।

दि11 वायरस लीड मामले

भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 3.49 लाख से अधिक मामले, 2,767 लोगों की मौत

नयी दिल्ली, भारत में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 3,49,691 नए मामले आने के साथ ही संक्रमण के मामले बढ़कर 1,69,60,172 पर पहुंच गए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 26 लाख के पार चली गई है।

दि29 न्यायालय लीड न्यायाधीश निधन

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एम एम शांतनागौदर का निधन

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम एम शांतनागौदर का गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रादे16 कश्मीर वायरस लीड कर्फ्यू

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जम्मू-कश्मीर में सख्त प्रतिबंध

श्रीनगर/ जम्मू, जम्मू-कश्मीर में शनिवार को उस समय जनजीवन की रफ्तार थम गई जब पुलिस ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए केंद्रशासित प्रदेश में सख्ती से कर्फ्यू लगा दिया।

प्रादे18 बंगाल वायरस टीएमसी उम्मीदवार

तृणमूल कांग्रेस के कोविड-19 पीड़ित प्रत्याशी का अस्पताल में निधन

कोलकाता, पश्चिम बंगाल में खड़दह विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार काजल सिन्हा का रविवार सुबह यहां एक अस्पताल में कोविड-19 के कारण निधन हो गया।

वि7 वायरस अमेरिका भारत

कोविड-19 की घातक लहर के बीच भारत को तेजी से अतिरिक्त मदद देगा अमेरिका : ब्लिंकेन

वाशिंगटन, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा है कि उनका देश कोविड-19 के भयावह प्रकोप के बीच भारत को और उसके स्वास्थ्य नायकों को तेजी से अतिरिक्त मदद देगा।

वि1 इराक अस्पताल आग

कोविड-19 मरीजों का इलाज कर रहे बगदाद के अस्पताल में लगी आग, 15 की मौत

बगदाद, कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज कर रहे बगदाद के एक अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से आग लगने के कारण शनिवार देर रात 15 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

अर्थ5 एफपीआई निकासी

एफपीआई ने अप्रैल में अबतक भारतीय बाजारों से 7,622 करोड़ रुपये निकाले

नयी दिल्ली, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अप्रैल में अबतक भारतीय बाजारों से शुद्ध रूप से 7,622 करोड़ रुपये निकाले हैं। कोविड के बढ़ते मामलों के बीच विभिन्न राज्यों द्वारा अंकुश लगाए जाने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।

खेल6 खेल आईपीएल पंजाब संभावना

केकेआर के खिलाफ जीत की लय बरकरार रखने उतरेंगे पंजाब किंग्स

अहमदाबाद, तीन मैच में हार के क्रम को तोड़ने के बाद पंजाब किंग्स की टीम सोमवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ जीत की लय बरकार रखने की कोशिश करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम