लाइव न्यूज़ :

दोपहर दो बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: June 11, 2021 14:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून भाषा की विभिन्न फाइलों से शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि15 योगी लीड मोदी मुलाकात

योगी आदित्यनाथ ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, नड्डा से भी मिले

नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।

दि19 कांग्रेस माकन राजस्थान

पायलट नाराज नहीं, कैबिनेट और सरकार के भीतर खाली पद जल्द भरे जाएंगे: माकन

नयी दिल्ली : कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने पार्टी की राजस्थान इकाई में फिर से टकराव की स्थिति बनने की खबरों के बीच शुक्रवार को यहां कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट नाराज नहीं हैं तथा राज्य कैबिनेट एवं सरकार के निगमों एवं बोर्ड में खाली पदों को जल्द ही सबसे बातचीत करके भर दिया जाएगा।

दि16 कांग्रेस पेट्रोल-डीजल प्रदर्शन

कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन किया

नयी दिल्ली : कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में शुक्रवार को दिल्ली के अलग अलग इलाकों में विभिन्न पेट्रोल पंपों के निकट सांकेतिक प्रदर्शन किया।

दि11 न्यायालय इतालवी नाविक

केरल मछुआरे हत्या मामला: परिजन को 10 करोड़ रुपये मुआवजा देने पर 15 जून को फैसला सुनाएगा न्यायालय

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि फरवरी 2012 में केरल तट के पास इतालवी नौसैनिकों के हमले में कथित तौर पर मारे गए दो भारतीय मछुआरों के परिजन को 10 करोड़ रुपये मुआवजा देने के मामले में वह 15 जून को फैसला सुनाएगा।

दि10 वायरस लीड मामले

देश में कोविड-19 के 91,702 नए मामले

नयी दिल्ली : भारत में लगातार चौथे दिन 24 घंटे में कोविड-19 के एक लाख से कम 91,702 नए मामले सामने आए, जिससे देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,92,74,823 हो गई है। नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर भी कम होकर 4.49 प्रतिशत हो गई है।

दि14 न्यायालय परमबीर

आश्चर्य है कि परमबीर सिंह को अब राज्य पुलिस पर भरोसा नहीं है : न्यायालय

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि यह बहुत ‘‘आश्चर्य की बात है’’ कि राज्य में 30 साल से ज्यादा सेवा देने के बाद मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह अब कह रहे हैं कि उन्हें राज्य पुलिस पर भरोसा नहीं है और उनके खिलाफ चल रही सभी जांच महाराष्ट्र से बाहर किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग कर रहे हैं।

वि17 पाक जाधव

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने कुलभूषण जाधव को अपील का अधिकार देने के लिए विधेयक पारित किया

इस्लामाबाद :पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने सरकार समर्थित एक विधेयक पारित किया है जो सजायाफ्ता भारतीय कैदी कुलभूषण जाधव को अपील का अधिकार देगा।

प्रादे20 महाराष्ट्र बारिश मुंबई

दो दिनों तक लगातार बारिश के बाद मुंबई वासियों को मिली थोड़ी राहत

मुंबई : लगातार दो दिनों से बारिश के बाद मुंबई के निवासियों को शुक्रवार सुबह थोड़ी राहत मिली और शहर तथा उसके उपनगरों में बारिश बंद हुई।

प्रादे27 कश्मीर हमला

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आंतकवादियों ने सुरक्षा बलों पर किया हमला

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को कुछ आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के एक दल पर हमला कर दिया। घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

अर्थ9 सियाम वाहन बिक्री

कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच मई में यात्री वाहनों की बिक्री 66 प्रतिशत घटी

नयी दिल्ली : कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन की वजह से डीलरों को आपूर्ति प्रभावित होने से अप्रैल की तुलना में मई में यात्री वाहनों की बिक्री 66 प्रतिशत घटकर 88,045 इकाई रह गई। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNanded Honor Killing: प्रेम संबंध के चलते दलित युवक की हत्या के आरोप में 1 और आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित परिवार को दी गई सुरक्षा

भारतKyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के 12 मजदूर, यूपी गृह विभाग को भेजी गई रिपोर्ट

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: आज भी मिलिंद कॉलेज में संरक्षित है आंबेडकर की विरासत, जानें

भारतडॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: लगातार फ्लाइट्स कैंसिल कर रहा इंडिगो, फिर कैसे बुक हो रहे टिकट, जानें

भारतIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े गए

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए