लाइव न्यूज़ :

मवेशी तस्कर रैकेट के सरगना ने किया सीबीआई अदालत में आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: December 11, 2020 23:25 IST

Open in App

कोलकाता, 11 दिसंबर पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर मवेशियों की तस्करी के कथित सरगना इनामुल हक ने शुक्रवार को एक विशेष सीबीआई अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया और अदालत ने उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हक ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में अदालत में आत्मसमर्पण किया।

उच्च न्यायालय ने 24 नवंबर को मवेशी तस्करी मामले में आरोपी हक को कोविड-19 की जांच में निगेटिव पाये जाने पर सात दिनों के अंदर आसनसोल में विशेष सीबीआई अदालत में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था। इस मामले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी को भी गिरफ्तार किया गया है।

हक के वकील ने उच्च न्यायालय से कहा था कि उनका मुवक्किल यहां निजी अस्पताल में जांच में कोविड-19 संक्रमित पाया गया। हक अपने विरूद्ध दर्ज प्राथमिकी को खारिज करने की मांग करते हुए उच्च न्यायालय पहुंचा था। उसने दावा किया कि यह मामला दुर्भावना से प्रेरित है।

सीबीआई ने हक को इस मामले में छह नवंबर को दिल्ली में गिरफ्तार किया था। लेकिन उसे वहां एक अदालत से जमानत मिल गयी जिसने उसे नौ नवंबर को कोलकाता में एजेंसी के सामने पेश होने को कहा था।

हक ने सीबीआई दल से कहा था कि उसे कोविड-19 से संक्रमित हो जाने का संदेह है, तब एजेंसी ने उसे 24 नवंबर का लौटकर आने को कहा था।

सीबीआई ने 17 नवंबबर को मवेशी तस्करी रैकेट में बीएसएफ के एक कमांडेंट को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि मवेशी तस्कर अपना धंधा चलाने के लिए बीएसएफ और सीमाशुल्क अधिकारियों को रिश्वत दिया करते थे।

हक को अन्य बीएसएफ कमांडेंट को कथित रूप से रिश्वत देने को लेकर 2018 में गिरफ्तार किया गया था और वह उस मामले में जमानत पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा