लाइव न्यूज़ :

VIDEO: ये अनपढ़ है… लोकसभा में भड़के अखिलेश यादव, देखें वायरल वीडियो

By संदीप दाहिमा | Updated: December 10, 2025 15:30 IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने चुनाव सुधारों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव सुधार तभी संभव हैं, जब पूरी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष हो। इसके लिए चुनाव आयोग की नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए जाने की जरूरत है, ताकि विपक्ष का भी उस पर भरोसा कायम रह सके।

Open in App
ठळक मुद्देVIDEO: ये अनपढ़ है… लोकसभा में भड़के अखिलेश यादव, देखें वायरल वीडियो

चुनाव निष्पक्ष होंगे तभी सुधार संभव: अखिलेश यादव

संसद में चुनाव सुधार पर बोले सपा प्रमुख, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की उठाई मांग

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने चुनाव सुधारों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव सुधार तभी संभव हैं, जब पूरी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष हो। इसके लिए चुनाव आयोग की नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए जाने की जरूरत है, ताकि विपक्ष का भी उस पर भरोसा कायम रह सके।

मंगलवार को संसद में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार ने चुनाव आयोग की नियुक्ति की पुरानी व्यवस्था में बदलाव कर दिया है, जिससे निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को भी यह महसूस होना चाहिए कि नियुक्ति प्रक्रिया में उसकी भी भूमिका है।

बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

अखिलेश यादव ने ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि ईवीएम को लेकर देश में लगातार सवाल उठ रहे हैं। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की विश्वसनीयता पर बहस चल रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग तकनीक की दुहाई देते हैं, उन्हें भारत की तुलना जर्मनी, अमेरिका और जापान जैसे देशों से करनी चाहिए, ताकि वास्तविक स्थिति साफ हो सके।

वोटर लिस्ट और आधार पर उठाए सवाल

उन्होंने वोटर लिस्ट और वोटर कार्ड में सुधार की भी जरूरत बताई। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में चल रही एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें आधार कार्ड को मान्यता नहीं दी जा रही है, जबकि आधार में सभी जरूरी जानकारियां मौजूद हैं, जैसे फिंगरप्रिंट और रेटिना स्कैन। उन्होंने इसे एसआईआर नहीं बल्कि एनआरसी जैसा कदम करार दिया।

आयोग की निष्पक्षता पर जोर

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव में जीत और हार होती रहती है, लेकिन चुनाव आयोग की निष्पक्षता सबसे अहम होती है। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में भाजपा को दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है।

टॅग्स :अखिलेश यादवलोकसभा संसद बिलसमाजवादी पार्टीBJPकांग्रेसचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबजरंग दल को बैन करो?, कांग्रेस विधायक हरिप्रसाद ने कहा- कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या और कई आपराधिक घटनाओं में शामिल

कारोबारयूपी के सिर्फ 25 जिलों में कृषि विकास अधिकारी तैनात?, सपा सांसद प्रिया सरोज ने संसद में पूछे सवाल

भारतवीर सावरकर के नाम पर दिए जाने वाले किसी भी पुरस्कार को स्वीकार नहीं करूंगा?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर बोले- मेरी सहमति के बिना मेरे नाम की घोषणा करना गैरजिम्मेदाराना

भारतMP: मंत्री प्रतिमा बागरी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, नाम पट्ट पर पोती कालिख

भारतआरोप-प्रत्यारोप में ही सीमित होती राजनीति, किसी विषय पर मतभेद हो ही नहीं तो फिर बहस क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारत6 साल में 30 लाख से ज़्यादा लोगों को कुत्तों ने काटा, हर दिन 1,369 केस?, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा- साल 2021 से 2023 के बीच रेबीज से 30 लोगों की मौत

भारतआखिर हो क्या रहा है?, सदन से गायब हैं मंत्री, विधायक भास्कर जाधव ने कहा-आजकल तो कुछ भी सूचित नहीं किया जाता

भारतIndiGo Crisis: दिल्ली हाईकोर्ट ने इंडिगो संकट पर केंद्र सरकार को लगाई फटकार, पूछा- "ऐसी स्थिति कैसे हुई"

भारतGoa Nightclub Fire: लूथरा ब्रदर्स ने जमानत के लिए दिल्ली कोर्ट में लगाई अर्जी, गिरफ्तारी से बचने के लिए दायर की याचिका

भारतMadhya Pradesh: पुलिस वाहन से ट्रक की जोरदार टक्कर, 4 जवानों की दर्दनाक मौत