लाइव न्यूज़ :

सीएम ममता के लिए उनके मन में बहुत सम्मान, वह शिष्टाचार के संबंध में कोई समझौता नहीं करेंगेः धनखड़

By भाषा | Updated: November 27, 2019 19:50 IST

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ का यह बयान ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले राज्यपाल और बनर्जी ने अभिवादन का आदान-प्रदान नहीं किया था, लेकिन मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान एक दूसरे पर हमला बोला था।

Open in App
ठळक मुद्देसंविधान दिवस पर आहूत विशेष सत्र के दौरान उनके बीच कोई सीधी बातचीत नहीं हुई।धनखड़ ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘मैंने कभी सम्मान देने में कोई कमी नहीं की।

तृणमूल सरकार के साथ लगातार जारी वाकयुद्ध के बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिये उनके मन में बहुत सम्मान है और वह शिष्टाचार के संबंध में कोई समझौता नहीं करेंगे।

धनखड़ का यह बयान ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले राज्यपाल और बनर्जी ने अभिवादन का आदान-प्रदान नहीं किया था, लेकिन मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान एक दूसरे पर हमला बोला था।

भारतीय संविधान को अंगीकृत करने के 70 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित संविधान दिवस पर आहूत विशेष सत्र के दौरान उनके बीच कोई सीधी बातचीत नहीं हुई। धनखड़ ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘मैंने कभी सम्मान देने में कोई कमी नहीं की, चाहे वह माननीय मुख्यमंत्री ही क्यों न हों जिनका मैं व्यक्तिगत रूप से काफी सम्मान करता हूं।

आश्चर्य है कि उन्होंने (ममता ने) कोई अपेक्षित कदम नहीं उठाया और मैं चकित रह गया। अमित मित्रा, पार्थो (चटर्जी) समेत सभी मंत्रियों, अब्दुल मनन (कांग्रेस विधायक एवं बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता) और सभी विधायकों का मैंने अभिवादन किया।’’

राज्यपाल एवं ममता सरकार के बीच ताजा जुबानी जंग शुरू हो गयी है। राज्यपाल ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए दावा किया कि राज्य के संवैधानिक प्रमुख के पद के साथ ‘‘गंभीर समझौता’’ किया गया है। बाद में ममता बनर्जी ने कहा कि इस पद का ‘‘बेहद गलत इस्तेमाल’’ हो रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा शासित केंद्र सरकार के इशारे पर धनखड़ मेरे साथ विवाद कर रहे हैं। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीटीएमसीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?