लाइव न्यूज़ :

देवगौड़ा ने कुमारस्वामी की US यात्रा पर सवाल उठाने को लेकर BJP पर किया प्रहार, कहा- भगवा पार्टी से लेनी चाहिए थी इजाजत

By भाषा | Updated: July 1, 2019 05:40 IST

जद(एस) प्रमुख एचडी देवगौड़ा ने कहा कि उनका बेटा वोक्कालिगा समुदाय के कालभैरवेश्वर मंदिर के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए अमेरिका गया है।

Open in App

जद(एस) प्रमुख एचडी देवगौड़ा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी की अमेरिका यात्रा पर आपत्ति जताए जाने को लेकर रविवार को भाजपा पर प्रहार किया और पूछा कि क्या इसके लिए भगवा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा से इजाजत लेनी चाहिए थी।

देवगौड़ा ने कहा कि उनका बेटा वोक्कालिगा समुदाय के कालभैरवेश्वर मंदिर के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए अमेरिका गया है। देवगौड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह किसी और चीज के लिए नहीं गए हैं। हमारे समुदाय के आदिचुंचनगरी सेमिनरी का कालभैरवेश्वर मंदिर वहां है। यहां से किसी ने भी पैसा नहीं दिया है।

अमेरिका में वोक्कालिगों ने इसके लिए 20 करोड़ रुपये जुटाए हैं।’’ ‘‘इसके लिए क्या येदियुरप्पा (राज्य भाजपा प्रमुख) से अनुमति लेने की आवश्यकता है? तीन दिनों के लिए बाहर जाने में गलत क्या है ... क्या यह मजाक है?’’ उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री के. एस. ईश्वरप्पा द्वारा उठाए गए सवाल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यह कहा।

दरअसल, ईश्वरप्पा ने शनिवार रात ट्वीट कर मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए थे। भाजपा ने राज्य की कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार की प्राथमिकताओं पर ऐसे समय में सवाल उठाया है, जब राज्य के ज्यादातर हिस्से गंभीर सूखे की चपेट में हैं।

टॅग्स :एचडी देवगौड़ाएचडी कुमारस्वामीकर्नाटकजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया