लाइव न्यूज़ :

मैं राजनीति से संन्यास नहीं ले रहा, राहुल गांधी प्रधानमंत्री बने तो उनका दूंगा साथ: एचडी देवगौड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2019 19:29 IST

एचडी देवगौड़ा कर्नाटक के तुमकुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार जीएस बासवाराज के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

Open in App

जनता दल (एस) के सुप्रिमो और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कहा है कि वह बीजेपी के लालकृष्ण आडवाणी की तरह राजनीति में  बने रहेंगे और अभी संन्यास नहीं लेंगे। साथ ही देवगौड़ा ने कहा कि अगर राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह उनको समर्थन देंगे।

लोकसभा चुनाव लड़ने की बात पर देवगौड़ा ने कहा, 'मैने तीन साल पहले ही घोषणा कर दी थी कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। अब कुछ परिस्थितियों के चलते मुझे मजबूरन चुनाव लड़ना पड़ रहा हैं। इसमे कुछ छिपाने की बात  नहीं हैं। मेरी कोई महत्वकांक्षा नहीं है, लेकिन मैंने हमेशा यह कहा है कि मैं राजनीति से संन्यास लेने जा रहा हूं।'

देवगौड़ा कर्नाटक के तुमकुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार जीएस बासवाराज के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। देवगौड़ा से जब ये पूछा गया कि क्या वह आडवाणी की तरह संन्यास लेंगे तो उन्होने जवाब दिया, 'नहीं, मैं अपनी जनता दल पार्टी को सबसे पहले बचाना चाहता हूं और फिर अपने कार्यालय को।'

उनके पुत्र और कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी के उन्हें पीएम के संभावित दावेदार बताने वाले बयान पर देवगौड़ा ने कहा, 'मै इस बारे में कुछ नहीं सोच रहा हूं। मुझे चिंता है कि की मोदी जी संसद में आएंगे। मुझमें पीएम के मुंह पर यह बात कहने की हिम्मत है। अगर राहुल गांधी पीएम बनते है तो हम उनके साथ होंगे। प्रधानमंत्री बनना जरूरी नहीं है।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीएचडी देवगौड़ानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील