लाइव न्यूज़ :

पुलिस को मेरे सुरक्षा घेरे में कटौती करने को कहा है:चन्नी

By भाषा | Updated: September 23, 2021 23:22 IST

Open in App

कपूरथला, 23 सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने राज्य पुलिस को उनके सुरक्षा घेरे में कटौती करने को कहा है क्योंकि उनकी सुरक्षा में कई लोगों को तैनात रखना “संसाधनों की बर्बादी” है।

उनकी जान के खतरे के जोखिम को खारिज करते हुए चन्नी ने कहा कि वह एक ''आम आदमी'' हैं और ''हर पंजाबी के भाई हैं।''

एक बयान के मुताबिक, कपूरथला के आई के गुजराल पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय में अपने संबोधन के दौरान चन्नी ने कहा, '' मैं आप लोगों में से ही एक हूं और मुझे अपने ही भाइयों से खुद की सुरक्षा के लिए 1,000 सुरक्षाकर्मियों की जरूरत नहीं है।''

चन्नी ने कहा कि कार्यभार संभालने के बाद उन्हें यह जानकार आश्चर्य हुआ कि उनकी सुरक्षा के लिए 1,000 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

इसे ''सरकारी संसाधनों की सरासर बर्बादी'' करार देते हुए उन्होंने कहा कि '' इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती क्योंकि मेरे अपने पंजाबी मुझे क्या हानि पहुंचा सकते हैं जबकि मैं भी उनकी तरह एक आम आदमी हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?