लाइव न्यूज़ :

Hathras Stampede: अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की, केंद्र से मदद का आश्वासन दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2024 21:31 IST

शाह ने 'एक्स' पर कहा, ''हाथरस में हुई दुर्घटना के विषय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर घटना की जानकारी ली और केंद्र सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देशाह ने कहा, हाथरस में हुई दुर्घटना के विषय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर घटना की जानकारी लीकेंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, केंद्र सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दियाहाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को हाथरस में भगदड़ की घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और केंद्र सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। शाह ने 'एक्स' पर कहा, ''हाथरस में हुई दुर्घटना के विषय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर घटना की जानकारी ली और केंद्र सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। 

शीघ्र ही एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की चिकित्सा टीम भी हाथरस पहुंच रही है।'' इससे पहले शाह ने हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ मचने की घटना पर दुख जताया था और हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। शाह ने कहा था कि वह घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में जुटा हुआ है। 

शाह ने एक पोस्ट में कहा था, ''उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुःखद हादसे से मन अत्यंत व्यथित है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह कष्ट सहने की शक्ति दें।'' भगदड़ में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलराई गांव में सत्संग के दौरान भगदड़ मची थी। उन्होंने बताया कि सत्संग में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।

इनपुट भाषा

टॅग्स :अमित शाहयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशहथीन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए