लाइव न्यूज़ :

हाथरस कांड: पीड़ित परिवार कड़ी सुरक्षा में लखनऊ के लिए रवाना, इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई आज

By स्वाति सिंह | Updated: October 12, 2020 07:08 IST

उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड पर आज इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई होने वाली है। कड़ी सुरक्षा के बीच पीड़िता का परिवार कोर्ट में पेश होगा। कोर्ट ने सरकार और पुलिस के उन तमाम बड़े अफसरों को भी तलब किया है जिनपर केस में लापरवाही बरतने का आरोप है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के हाथरस कांड पर आज इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई होने वाली हैकड़ी सुरक्षा के बीच पीड़िता का परिवार कोर्ट में पेश होगा

लखनऊ: हाथरस में दलित समुदाय की 19 वर्षीय एक युवती के गैंगरेप और उसकी मौत के मामले में पीडि़ता के परिजन सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के समक्ष पेश होंगे। कोर्ट ने हाथरस के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत उच्­चाधिकारियों को भी उसके समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। 

सुनवाई में शामिल होने के लिए पीड़ित परिवार हाथरस से कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ के लिए रवाना हो गया है। पीड़ित परिवार के एस्कॉर्ट में 6 गाड़ियां हैं। SDM अंजली गंगवार और CO भी परिवार के साथ लखनऊ जा रहे हैं। 

पीड़ित परिवार से पांच लोग सीओ और मजिस्ट्रेट की निगरानी में कोर्ट के सामने पेश होंगे और अपना बयान दर्ज कराएंगे।पीड़िता के परिवार के जो सदस्य लखनऊ जा रहे हैं उनमें पीड़िता के दोनों भाई, पिता, माता और भाभी शामिल हैं। कोर्ट ने एक अक्­तूबर को हाथरस मामले का स्­वत: संज्ञान लेते हुए प्रदेश के अपर मुख्­य सचिव (गृह), पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्­यवस्­था), जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को सोमवार को तलब किया है।

खंडपीठ ने अधिकारियों को मामले से संबंधित दस्­तावेज लेकर आने को कहा है। न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की खंडपीठ ने यह आदेश दिया था। जायसवाल ने बताया कि युवती के परिवार की सुरक्षा का पर्याप्­त इंतजाम किया गया है। 

परिवार की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी पुलिस उप महानिरीक्षक शलभ माथुर संभाल रहे हैं। शलभ ने बताया था कि जरूरत पड़ने पर एक नियंत्रण कक्ष भी स्­थापित किया जाएगा। युवती के परिवार की सुरक्षा के लिए 60 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और सीसीटीवी कैमरों की मदद से युवती के घर की 24 घंटे निगरानी की जा रही है।

टॅग्स :हाथरस केसइलाहाबादहाई कोर्टउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया