लाइव न्यूज़ :

हाथरस कांडः पीड़िता के भाई से कई घंटे पूछताछ, बाद में उसे छोड़ा, जानिए मामला

By भाषा | Updated: October 13, 2020 21:50 IST

सीबीआई टीम के जाने की पुष्टि की लेकिन विस्‍तार से कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की टीम मौका—ए—वारदात यानी बाजरे के खेत में गयी और तथ्य जुटाने के लिये वारदात का नाट्य रूपांतरण (रीक्रियेशन) करने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देवारदात का नाट्य रूपांतरण करने के साथ—साथ मृतका के भाई से लंबी पूछताछ की।टीम उस जगह पर भी गयी जहां लड़की के शव का अंतिम संस्कार किया गया था।लड़की के भाई को अपने साथ हाथरस गेट थाना क्षेत्र में कृषि निदेशक कार्यालय स्थित अपने अस्थायी कैम्प कार्यालय ले गयी।

हाथरसः केंद्रीय जांच ब्‍यूरो (सीबीआई) की एक टीम मंगलवार को हाथरस में दलित समुदाय की युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्‍कार और हत्या के मामले की जांच के लिए उसके गांव पहुंची और वारदात का नाट्य रूपांतरण करने के साथ—साथ मृतका के भाई से लंबी पूछताछ की।

पुलिस के एक जनसंपर्क अधिकारी ने सीबीआई टीम के जाने की पुष्टि की लेकिन विस्‍तार से कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की टीम मौका—ए—वारदात यानी बाजरे के खेत में गयी और तथ्य जुटाने के लिये वारदात का नाट्य रूपांतरण (रीक्रियेशन) करने की कोशिश की।

इसके अलावा टीम उस जगह पर भी गयी जहां लड़की के शव का अंतिम संस्कार किया गया था। बाद में, सीबीआई टीम लड़की के भाई को अपने साथ हाथरस गेट थाना क्षेत्र में कृषि निदेशक कार्यालय स्थित अपने अस्थायी कैम्प कार्यालय ले गयी और वहां उससे कई घंटे तक पूछताछ की। बाद में उसे छोड़ दिया।

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में गत 14 सितम्बर को एक दलित लड़की से कथित तौर सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। केन्द्र सरकार ने पिछले हफ्ते सीबीआई जांच की अधिसूचना जारी की थी।

टॅग्स :हाथरस केसउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमयोगी आदित्यनाथसीबीआईup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब