लाइव न्यूज़ :

हाथरस गैंगरेप केसः सीएम केजरीवाल ने यूपी सरकार पर साधा निशाना, बोले- पीड़ित परिवार के साथ गलत हुआ

By गुणातीत ओझा | Updated: October 2, 2020 13:25 IST

हाथरस गैंगरेप केस में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और यूपी पुलिस घिरती ही जा रही है। विरोधी खेमा इस घटना पर उत्तर प्रदेश सरकार के रवैये को तानाशाही करार दे रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देहाथरस गैंगरेप केस में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और यूपी पुलिस घिरती ही जा रही है।विरोधी खेमा इस घटना पर उत्तर प्रदेश सरकार के रवैये को तानाशाही करार दे रहा है।

हाथरस गैंगरेप केस में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और यूपी पुलिस घिरती ही जा रही है। विरोधी खेमा इस घटना पर उत्तर प्रदेश सरकार के रवैये को तानाशाही करार दे रहा है। कांग्रेस के साथ-साथ अन्य विरोधी दल भी राज्य सरकार के खिलाफ मुखर हैं। इस कड़ी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हाथरस की दुखद घटना पर यूपी सरकार का पीड़ित परिवार के प्रति रवैया सरासर गलत है। केजरीवाल ने कहा कि हम लोकतंत्र में रह रहे हैं और यहां सत्ता में बैठे लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि वह मालिक नहीं बल्कि सेवक हैं।

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा था कि हाथरस में पीड़िता का पहले कुछ दरिंदों ने बलात्कार किया और इसके बाद पूरी प्रणाली ने उसका बलात्कार किया। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘हाथरस की पीड़िता का पहले कुछ दरिंदों ने बलात्कार किया और कल पूरी प्रणाली ने बलात्कार किया। पूरा प्रकरण बेहद पीड़ादायी है।’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट को रिट्वीट किया, ‘हाथरस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया। एसआईटी क्या जांच करेगी? क्या पुलिस ने आधी रात में लड़की का शव जबरदस्ती जलाने का कारनामा अपनी मर्जी से कर दिया? शव को जिनके आदेश पर जलाया गया, क्या एसआईटी उनकी जांच कर पाएगी?’

इससे पहले केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा था, ‘हाथरस पीड़िता की मौत पूरे समाज, देश और सभी सरकारों के लिए शर्म की बात है। बड़े दुःख की बात है कि इतनी बेटियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है और हम अपनी बेटियों को सुरक्षा नहीं दे पा रहे। दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिलनी चाहिए।’

टॅग्स :हाथरसअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील