लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के टेनिस खिलाड़ी ने एक महिला और उसके साथियों के खिलाफ ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कराया

By भाषा | Updated: August 30, 2021 22:42 IST

Open in App

हरियाणा निवासी 21 वर्षीय एक टेनिस खिलाड़ी ने एक महिला और उसके अन्य साथियों पर 2018 में उसका एक अश्लील वीडियो बनाने और उसके आधार पर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।पुलिस ने बताया कि रवीना नामक आरोपी महिला एक प्रतिस्पर्धा के दौरान खिलाड़ी से 2017 में हरियाणा के करनाल में मिली थी, जहां उसने खिलाड़ी के प्रदर्शन की तारीफ की थी। उसने खिलाड़ी को यह कहकर जयपुर आमंत्रित किया था कि वह उसे एक निजी कोचिंग की नौकरी दिलाने में मदद करेगी और वह अच्छी रकम कमा सकता है। थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार सैनी ने प्राथमिकी में दर्ज आरोपो का हवाला देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता 2018 में एक कार्यक्रम में भाग लेने जयपुर आया था और उस दौरान वह रवीना और एक अन्य युवती से मिला। उन्होंने खिलाड़ी के होटल में रुकने का इंतजाम किया और एक युवती के साथ उसका अश्लील वीडियो बना लिया। उन्होंने बताया कि जब यह घटना हुई, उस समय पीड़ित 18 साल का था। सैनी ने बताया कि इसके बाद रवीना और अन्य आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उससे लगभग छह लाख रूपये हड़प लिये। खिलाड़ी ने अपनी शिकायत में कहा कि उसे हाल में एक नौकरी मिली है और रवीना और उसके पुरुष मित्र समेत अन्य आरोपी उससे 10 लाख रूपये की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी ने इस बारे में अपनी मां को बताया, जिसके बाद उसकी मां ने भी आरोपियों से बातचीत की, लेकिन जब उनकी मांग लगातार बढ़ती गई, तो उन्होंने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपियों में से एक ने अपना परिचय पत्रकार के रूप में दिया था। मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

भारतबिहार के डीजीपी ने सभी थानों को दिया निर्देश, कहा- जीरो FIR को लेकर थानों की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी

भारतअदालत ने बाल यौन शोषण मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR का दिया आदेश

भारतहाईकोर्ट ने ठुकराई पूर्व सीईओ भाटी की एफआरआई रद्द करने की गुहार, 14 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में नया अध्याय

भारतयूपी में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, पुलिस को गलत जानकारी देने पर बीएनएस के तहत होगा मुकदमा

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos