लाइव न्यूज़ :

हरियाणा नगर निकाय चुनाव 27 दिसंबर को होंगे

By भाषा | Updated: December 4, 2020 00:29 IST

Open in App

चंडीगढ़, तीन दिसंबर हरियाणा में नगर निकायों के चुनाव 27 दिसंबर को होंगे। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राज्य चुनाव आयुक्त दलीप सिंह ने बताया कि नामांकन पत्र 11-16 दिसंबर के बीच दाखिल किए जा सकते हैं और परिणाम 30 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन अधिकारी नामांकन आमंत्रित करने के लिए शुक्रवार को नोटिस प्रकाशित करेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 17 दिसंबर को की जाएगी, जबकि उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर है।

सिंह ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। चुनाव कराने के लिए मतदान केंद्रों और संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब