लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव खत्म होते ही खट्टर सरकार ने किया विधानसभा चुनाव पर फोकस, सरकारी कर्मचारियों को दिया तोहफा

By बलवंत तक्षक | Updated: May 29, 2019 07:31 IST

चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने सरकारी कर्मचारियों को एक बार फिर तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता तीन फीसदी बढ़ा दिया है. राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को यह लाभ एक जनवरी से देगी.

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दरें बढ़ाने से वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान 247.80 करोड़ रु पए का वित्तीय भार बढ़ेगा. राज्य सरकार ने छठे वेतन आयोग के अनुसार असंशोधित पे बैंड या ग्रेड में वेतन ले रहे कर्मचारियों, पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशनर्स के लिए भी पहली जनवरी से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की वर्तमान दर को 148 प्रतिशत से बढ़ाकर 154 प्रतिशत कर दिया है. राज्य की दस लोकसभा सीटों के तहत 90 विधान सभा क्षेत्र आते हैं और अपने विरोधी दलों के मुकाबले भाजपा इस बार 79 विस सीटों पर आगे रही है.

हरियाणा में लोकसभा की सभी दस सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद खट्टर सरकार ने विधानसभा चुनावों को देखते हुए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने सरकारी कर्मचारियों को एक बार फिर तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता तीन फीसदी बढ़ा दिया है. राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को यह लाभ एक जनवरी से देगी. इसके तहत अब महंगाई भत्ता 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया है.इस फैसले से सरकारी खजाने पर 17.70 करोड़ रु पए मासिक का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा. वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दरें बढ़ाने से वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान 247.80 करोड़ रु पए का वित्तीय भार बढ़ेगा.इसके साथ ही राज्य सरकार ने छठे वेतन आयोग के अनुसार असंशोधित पे बैंड या ग्रेड में वेतन ले रहे कर्मचारियों, पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशनर्स के लिए भी पहली जनवरी से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की वर्तमान दर को 148 प्रतिशत से बढ़ाकर 154 प्रतिशत कर दिया है.इस बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दावा किया है कि विधानसभा चुनावों के परिणाम भी लोकसभा चुनावों की तरह ही रहेंगे. उल्लेखनीय है कि राज्य की दस लोकसभा सीटों के तहत 90 विधान सभा क्षेत्र आते हैं और अपने विरोधी दलों के मुकाबले भाजपा इस बार 79 विस सीटों पर आगे रही है.

जीत की इस लय को बरकरार रखने के लिए अगले चार महीनों में भाजपा सभी वग्रों को खुश करने के प्रयास करेगी. हरियाणा में विस चुनाव अक्टूबर में होने हैं.

टॅग्स :मनोहर लाल खट्टरहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया