लाइव न्यूज़ :

हरियाणा देश में सबसे आगे, पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना लागू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2019 14:53 IST

पशु पालन एवं कृषि मंत्री दलाल शुक्रवार को स्थानीय पंचायत भवन में पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पशु ज्ञान गंगा, पशु पंजीकरण, बीमा क्लेम समाधान सप्ताह तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु धन बीमा योजना का शुभारंभ भी किया।

Open in App
ठळक मुद्देपशु पालन व्यवसाय को रोजगारोन्मुखी बनाया जाएगा, इसके लिए युवाओं को बागवानी एवं पशु पालन में कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि कृषि और पशु पालन को विकसित देशों की तर्ज पर आधुनिक बनाया जाएगा।

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन व डेयरी, मत्स्य पालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि हरियाणा देश का पहला प्रदेश बन गया है, जहां पशु पालन एवं कृषि व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना को लागू किया गया है।

पशु पालन एवं कृषि मंत्री दलाल शुक्रवार को स्थानीय पंचायत भवन में पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पशु ज्ञान गंगा, पशु पंजीकरण, बीमा क्लेम समाधान सप्ताह तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु धन बीमा योजना का शुभारंभ भी किया।

उन्होंने कहा कि कृषि एवं पशु पालन व्यवसाय को रोजगारोन्मुखी बनाया जाएगा, इसके लिए युवाओं को बागवानी एवं पशु पालन में कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे प्रदेश के युवाओं को विकसित देशों में रोजगार मिल सके।

उन्होंने कहा कि कृषि और पशु पालन को विकसित देशों की तर्ज पर आधुनिक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार प्रदेश में किसानों की आय दोगनी करने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए किसानों एवं पशुपालकों के लिए विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रभावशाली ढंग से लागू किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पशु पालन और कृषि व्यवसाय को लाभदायक बनाने के लिए प्रदेश में पांच लाख से अधिक किसानों को डेयरी फार्मिंग एवं बागवानी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे किसानों व युवाओं को घर बेठे ही रोजगार मिल जाएगा। उन्होंने पशुपालकों से अनुरोध किया कि वे पशु किसान क्रेडिट कार्ड से प्राप्त धन राशि का सद्पयोग करें और कहा कि अधिकांश पशु किसान क्रेडिट कार्ड महिलाओं के नाम बनवाए जाएं।

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जननायक जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी