लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में विधायक के ठिकानों पर छापे, एक करोड़ रुपये और 14 हजार डॉलर बरामद, जानिए पूरा मामला

By बलवंत तक्षक | Updated: March 1, 2021 09:23 IST

बलराज कुंडू रोहतक जिले के महम क्षेत्र से निर्दलीय विधायक हैं। उनके करीब 20 ठिकानों पर दो दिन तक छापेमारी चली।

Open in App
ठळक मुद्देरोहतक जिले के महम क्षेत्र से निर्दलीय विधायक हैं बलराज कुंडूबलराज कुंडू की कंपनी रियल एस्टेट, सड़क, राजमार्ग, पुल और रनवे निर्माण के सरकारी ठेके लेती हैबलराज कुंडू किसान आंदोलन को लगातार अपना समर्थन भी देते रहे हैं, जान गंवाने वाले हरियाणा किसानों को दिया था 2-2 लाख रुपये

हरियाणा के विधायक बलराज कुंडू के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापे मारे। इस छापेमारी में विभाग ने एक करोड़ रुपये के अलावा 14000 डॉलर (करीब 10 लाख तीस हजार रुपये) बरामद किए हैं। इसके साथ ही 15 लॉकर सील किए गए हैं। विभाग ने इसकी जानकारी अपनी साइट पर डाली है।

रोहतक जिले के महम क्षेत्र के विधायक कुंडू के 20 ठिकानों पर दो दिन चली छापेमारी के बाद आयकर विभाग की आयुक्त सुरभि अहलूवालिया ने यह जानकारी दी है।

जांच के दौरान यह पाया गया है कि आयकर रिटर्न में 25 करोड़ की जो एंट्री दिखाई गई है, वह शक के दायरे में है। ऐसा इसलिए कि विभाग को अभी एंट्री से संबंधिक डाटा नहीं मिला है। 

कुंडू की कंपनी रियल एस्टेट, सड़क, राजमार्ग, पुल और रनवे निर्माण के सरकारी ठेके लेती है। जांच में यह भी पाया गया है कि कंपनी ने सभी ठेकेदारों के नाम पर करोड़ों रुपये का खर्च दिखाया हुआ है।

उल्लेखनीय है कि स्वतंत्र विधायक कुंडू पिछले काफी समय से केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन को न केवल अपना समर्थन दे रहे थे बल्कि बॉर्डर पर किसान रसोई भी चला रहे थे।

दिल्ली में ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने वाले कुंडू ने आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले हरियाणा के किसान परिवार को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी थी।

टॅग्स :हरियाणाआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?