लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: नूंह में CRPF की दंगा रोधी इकाई के लिए जमीन को मिली मंजूरी, यहीं से शुरू हुई थी हिंसा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 2, 2023 20:17 IST

केंद्र सरकार ने 2018 में घोषणा की थी कि आरएएफ की पांच और बटालियनें गठित की जाएंगी और वे वाराणसी (उत्तर प्रदेश), जयपुर (राजस्थान), शिवमोग्गा (कर्नाटक), हाजीपुर (बिहार) और नूंह में स्थित होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देनूंह में CRPF की दंगा रोधी इकाई के लिए जमीन को मिली मंजूरीकेंद्र सरकार ने 2018 में ही घोषणा की थी हरियाणा सरकार ने आखिरकार इसके लिए जमीन को मंजूरी दे दी

नई दिल्ली: हरियाणा के नूंह में बीते दिनों धार्मिक जुलूस पर हुई पत्थरबाजी के बाद हिंसा भड़क गई थी। धीरे-धीरे पूरे राज्य में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। हिंसा में अब तक कम से कम 6 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और करोड़ों की सार्वजनिक संपत्ति आग के हवाले की जा चुकी है। हालात को काबू करने के लिए केंद्रीय बलों को भी राज्य में भेजा गया है। अब सांप्रदायिक हिंसा के बीच,  हरियाणा सरकार ने नूंह में आरएएफ बटालियन के लिए जमीन को मंजूरी दे दी है। 

केंद्र द्वारा नूंह में सीआरपीएफ की दंगा-रोधी इकाई आरएएफ की एक नई बटालियन को मंजूरी लगभग 5 साल पहले ही दे दी गई थी लेकिन राज्य सरकार अब तक जमीन नहीं मुहैया करा पाई थी। लेकिन हालिया घटनाओं के बाद हरियाणा सरकार ने आखिरकार इसके लिए जमीन को मंजूरी दे दी। 

बता दें कि नूंह के इंद्री गांव में लगभग 50 एकड़ जमीन रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को सौंपने की मंजूरी इस सप्ताह की शुरुआत में मिली थी। जमीन चिह्नित कर ली गई है लेकिन बल द्वारा इसके उपयोग पर अंतिम घोषणा की जानी है। जल्द ही जमीन पर केंद्रीय बल को मालिकाना हक मिल जाएगा। हालांकि बटालियन के लिए कार्यालय और आवास जैसे बुनियादी ढांचे और अन्य सुविधाओं के निर्माण में कुछ और साल लगेंगे।

केंद्र सरकार ने 2018 में घोषणा की थी कि आरएएफ की पांच और बटालियनें गठित की जाएंगी और वे वाराणसी (उत्तर प्रदेश), जयपुर (राजस्थान), शिवमोग्गा (कर्नाटक), हाजीपुर (बिहार) और नूंह में स्थित होंगी। नूंह में स्थापित होने वाली नई बटालियन को लेकर सीआरपीएफ की दंगा-रोधी इकाई आरएएफ की कुल 15 इकाइयां देश भर में सक्रिय रूप से सेवा में हैं।

हिंसा पर सीएम खट्टर सख्त

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में हिंसा पर सख्त रुख दिखाया है और कहा है कि हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई दंगाइयों से की जाएगी। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं  बख्शा जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक  कुल 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही 90 अतिरिक्त लोगों को हिरासत में रखा गया है। 

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने हिंसा में आर्थिक नुकसान झेलने वाले लोगों के लिए भी अहम घोषणा की। उन्होंने कहा, "चल संपत्ति के मामले में, यदि नुकसान 5 लाख है, तो सरकार 80 प्रतिशत कवरेज प्रदान करेगी। यदि नुकसान 5 से 10 लाख के बीच है, तो 70 प्रतिशत कवर किया जाएगा। 10 से 20 लाख के बीच नुकसान के लिए, 60 प्रतिशत कवर किया जाएगा।"

टॅग्स :हरियाणासीआरपीएफमनोहर लाल खट्टरHaryana Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?