लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में कोरोना संकट की रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों को 10 लाख का बीमा

By निखिल वर्मा | Updated: April 23, 2020 15:20 IST

कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर विभिन्न राज्य सरकारें पत्रकारों का कोविड-19 टेस्ट करवा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में 53 जबकि तमिलनाडु में दो पत्रकार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, सामान्य व्यक्तियों के अलावा पत्रकार, पुलिस और हेल्थ कर्मी भी संक्रमित हुए हैं

हरियाणा सरकार ने उन पत्रकारों को 10 लाख का इंश्योरेंस देने का फैसला किया है जो कोरोना वायरस महामारी के समय में रिपोर्टिंग कर रहे हैं। यह जानकारी खुद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दी है। हरियाणा में अब तक कोरोना वायरस के 270 मामले मिले हैं। इनमें 24 विदेशी नागरिक हैं। राज्य में 140 मरीजों का सफल इलाज किया जा चुका है, जबकि इस वायरस से अब तक प्रदेश में तीन लोगों की मौत हुई है।

इस बीच कई राज्यों में पत्रकारों का कोरोना वायरस टेस्ट हो रहा है। मुंबई और चेन्नई में हाल में कई मीडियाकर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद कई राज्यों में पत्रकारों ने राज्य सरकार से इस वायरस संक्रमण को लेकर उनकी जांच कराने की अपील की है।

मुंबई में 53 पत्रकार निकले कोरोना पॉजिटिव

तीन दिन पहले महानगर मुंबई में कम से कम 53 मीडियाकर्मी ऐसे हैं जिनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। कोविड-19 की जांच के लिए 16 और 17 अप्रैल को आजाद मैदान में विशेष शिविर लगाया गया था और इस दौरान 171 मीडियाकर्मियों के लार के नमूने लिए गए थे जिनमें इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकार, फोटोग्राफर और कैमरामैन शामिल थे। कुल 171 नमूनों में से 53 कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से अधिकतर में अभी तक संक्रमण के कोई लक्षण नहीं है।

चेन्नई में पत्रकारों सहित एक तमिल टीवी समाचार चैनल में काम कर रहे कम से कम 25 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने राजधानी लखनऊ के मान्यता प्राप्त पत्रकारों की उनकी इच्छानुसार कोरोना वायरस संक्रमण की जांच कराने का निर्णय लिया है।

असम सरकार कहा कि राज्य में 25 अप्रैल को कोविड-19 संक्रमण की जांच के लिए पत्रकारों के वास्ते अभियान चलायेगी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने कहा, ‘‘पत्रकार पेशेवर खतरों का सामना कर रहे हैं और इसलिए, ‘‘हमने उनकी निशुल्क जांच कराने का फैसला किया है।’’ मंत्री ने कहा, ‘‘जो पत्रकार खुद की जांच कराना चाहते हैं वे 25 अप्रैल को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज आ सकते हैं।’’  

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसपत्रकारहरियाणामनोहर लाल खट्टरकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया