लाइव न्यूज़ :

भ्रष्टाचार को ‘बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति’ पर काम कर रही हरियाणा सरकार- बोले सीएम मनोहर लाल खट्टर, कहा डिजिटलीकरण पर दिया जा रहा है अधिक जोर

By आजाद खान | Updated: March 18, 2022 07:23 IST

आपको बता दें कि सीएम खट्टर के ‘‘सुशासन सहयोगी’’ के आरएसएस की पृष्ठभूमि से होने संबंधी विपक्ष के सवाल के बारे में पूछे जाने पर खट्टर ने कहा, ‘‘ वे किसी भी पृष्ठभूमि के हो सकते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भ्रष्टाचार के बारे में बोला है। उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार को ‘बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति’’ पर काम कर रही है। सुशासन सहयोगी के आरएसएस के पृष्ठभूमि में होने के बात पर सीएम खट्टर ने यह कहा है।

चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरूवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार की भ्रष्टाचार को ‘बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति’’ है और इसे रोकने के लिए वह प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य व्यवस्था को ठीक करने का है। हम मानवीय हस्तक्षेप को न्यूनतम करना चाहते हैं और आमने सामने आए बिना काम करने की (फेसलेस) प्रणाली बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर रहे हैं।’’ 

क्या कहा सीएम खट्टर ने

खट्टर ने कहा कि उनकी सरकार ने डिजिटलीकरण पर अधिक जोर दिया है, जिससे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम भ्रष्टाचार के प्रति बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर काम कर रहे हैं। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान को जमीनी स्तर पर ले जाने के लिए समर्पित कोशिश कर रहे हैं। ’’ 

अधिकतम शासन और न्यूनतम सरकार- बोले सीएम खट्टर

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने ‘‘अधिकतम शासन और न्यूनतम सरकार’ सुनिश्चित करने के लिए कई सुधार किये हैं।’’ उनके ‘‘सुशासन सहयोगी’’ के आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की पृष्ठभूमि से होने संबंधी विपक्ष के सवाल के बारे में पूछे जाने पर खट्टर ने कहा, ‘‘ वे किसी भी पृष्ठभूमि के हो सकते हैं।’’ 

आरएसएस के ‘‘सुशासन सहयोगी’’ वाले विवाद पर क्या कहा

साथ ही सीएम खट्टर ने कहा, ‘‘आरएसएस प्रतिबंधित संगठन नहीं है। मैं स्वयं आरएसएस से हूं। जब मैं मुख्यमंत्री बन सकता हूं, तो क्या आरएसएस की पृष्ठभूमि का कोई व्यक्ति मेरा सलाहकार नहीं बन सकता है...लेकिन हमने ऐसा कोई पैमाना नहीं रखा है। (अपने सुशासन सहयोगियों का संदर्भ देते हुए कहा) चाहे वे आरएसएस से हों या नहीं, लेकिन आरएसएस की पृष्ठभूमि से होने पर प्रतिबंध नहीं है।’’ 

जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके सुशासन सहयोगी वास्तव में आरएसएस पृष्ठभूमि के हैं, तो खट्टर ने जवाब दिया, ‘‘मैं नहीं जानता, मैंने कभी पूछा नहीं।’’ उन्होंने कहा कि ये सहयोगी अपना वेतन सरकारी खजाने से प्राप्त नहीं करते। उन्होंने विपक्ष के इस दावे को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया कि सरकार ने राज्य में करीब 2.70 लाख लाभार्थियों की वृद्धावस्था पेंशन बंद कर दी है।  

टॅग्स :हरियाणाभारतमनोहर लाल खट्टरBJPआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप