लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: स्थानीय युवाओं को मिलेंगी निजी क्षेत्र में 75 फीसदी नौकरियां, राज्य सरकार ने किया विधेयक लाने का वादा

By भाषा | Updated: November 6, 2019 01:37 IST

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार निजी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को 75 प्रतिशत नौकरियां दिलाने के लिए अगले सत्र में एक विधेयक लाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री खट्टर ने हरियाणा के युवाओं को निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण मुहैया कराने के लिए एक संस्थागत तंत्र बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं को 95 प्रतिशत नौकरियां देने को इच्छुक निजी उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन देने के लिए एक नई नीति तैयार की जाएगी।

मुख्यमंत्री खट्टर ने हरियाणा के युवाओं को निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण मुहैया कराने के लिए एक संस्थागत तंत्र बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं को 95 प्रतिशत नौकरियां देने को इच्छुक निजी उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन देने के लिए एक नई नीति तैयार की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने राज्य में गठजोड़ कर सरकार बनाने वाले भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साझा न्यूनतम कार्यक्रम के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए एक समिति गठित करने का भी वादा किया।

विधानसभा में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने कृषि ऋण पर जुर्माना और ब्याज माफ करने के सरकार के संकल्प को दोहराया, जिस पर 4,750 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

खट्टर ने यह भी कहा कि राज्य में जल्द ही अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा पंचायत की मंजूरी के बिना गांवां में शराब के ठेके खोलने की इजाजत नहीं होगी।

इस बीच, खट्टर और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच नोंक झोंक भी हुई। हुड्डा ने आरोप लगाया कि भाजपा के पास सरकार बनाने के लिए जनादेश नहीं है।

हुड्डा पर पलटवार करते हुए खट्टर ने कहा कि भाजपा-जजपा के पास 57 विधायक हैं, सात निर्दलीय का भी गठजोड़ को समर्थन है। इन सबका वोट प्रतिशत 55 फीसदी से ज्यादा है जिससे उनकी सरकार बहुमत वाली बन जाती है।

टॅग्स :हरियाणाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जननायक जनता पार्टीमनोहर लाल खट्टरदुष्यंत चौटाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया