लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सरकार ने 17 जिलों में मोबाइल इंटरनेट के निलंबन की अवधि 31 जनवरी तक बढ़ाई

By भाषा | Updated: January 30, 2021 22:08 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 जनवरी हरियाणा सरकार ने राज्य के 17 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं के निलंबन की अवधि शनिवार को 31 जनवरी शाम पांच बजे तक के लिए बढ़ा दी।

राज्य सरकार ने यह कदम शांति एवं कानून व्यवस्था में किसी तरह का व्यवधान रोकने के लिए उठाया है। दरअसल, केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के दौरान इस हफ्ते की शुरूआत में हुई हिंसा थी।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, सरकार ने मोबाइल इंटरनेट सेवाओं का निलंबन अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी, सिरसा, सोनीपत, झज्जर और पलवल जिलों में बढ़ा कर 31 शाम बजे तक के लिए कर दिया है।

बयान में कहा गया है, ‘‘ यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इस आदेश का उल्लंघन करने में किसी भी व्यक्ति को दोषी पाये जाने पर उसके खिलाफ संबद्ध प्रावधानों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ’’

विपक्षी कांग्रेस ने मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने के सरकार के फैसले की आलोचना की है।

कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक बयान में दावा किया कि इंटरनेट पर प्रतिबंध लगाने का आदेश किसानों के आंदोलन को कुचलने के इरादे से दिया गया है और उन्होंने यह सेवा फौरन बहाल करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि यह फैसला कोरोना वायरस महामारी के चलते घर से काम कर रहे पेशेवरों, ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे छात्रों और व्यापारियों एवं दुकानदारों को प्रभावित करेगा तथा इससे आम आदमी को असुविधा होगी।

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘(राज्य की) भाजपा-जजपा सरकार किसान आंदोलन को कुचलने और इसे बदनाम करने के अपने नापाक मंसूबों में इस कदर लिप्त हो गई है कि उसे आम आदमी को होने वाली असुविधा की जरा भी परवाह नहीं रह गई है।’’

गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने गणतंत्र दिवस पर किसानों की ‘ट्रैक्टर परेड’ के दौरान दिल्ली में हिंसा होने के बाद मंगलवार को राज्य के सोनीपत, झज्जर और पलवल जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने का आदेश दिया था। शुक्रवार को इसका दायरा बढ़ा कर 14 अन्य जिलों तक कर दिया गया।

राज्य में कुल 22 जिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो