लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सरकार ने स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 30 जून तक बढ़ाया

By भाषा | Updated: June 15, 2021 19:59 IST

Open in App

चंडीगढ़, 15 जून हरियाणा सरकार ने मंगलवार को राज्य के सभी स्कूलों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि 30 जून तक बढ़ा दी।

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘गर्मियों की छुट्टियां बढ़ाए जाने के कारण राज्य के सभी स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे।’’

स्कूल शिक्षा निदेशालय द्वारा पिछले महीने जारी एक आदेश के अनुसार, राज्य सरकार ने कोरोना वायरस की स्थिति को ध्यान में रखते हुए गर्मी की छुट्टियां 15 जून तक बढ़ा दी थी। हालांकि, शिक्षकों को एक जून से स्कूल के कार्य करने की अनुमति दी गई थी।

कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित होने के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि यह एक महीने के भीतर घोषित कर दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा के परिणाम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित आंतरिक मूल्यांकन और अन्य मापदंडों के आधार पर तैयार किए जाएंगे।

इससे पूर्व हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के कारण 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया था।

इस बीच, एक आधिकारिक बयान में पाल ने कहा कि आठवीं कक्षा तक के सरकारी स्कूल के छात्रों को पाठ्यपुस्तकों को खरीदने के लिए एक निश्चित राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्योंकि छात्रों के बीच पाठ्यपुस्तकों के वितरण के लिए निविदाएं देने की प्रक्रिया में काफी समय लग रहा था, इसलिए सरकार ने छात्रों को उनकी पाठ्य पुस्तकें खरीदने के लिए सीधे पैसे देने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कक्षाओं के छात्रों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे अपनी पुरानी पाठ्य पुस्तकें जूनियर कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्रों को दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारत अधिक खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन