लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: खट्टर सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह को भी मिली जगह

By विनीत कुमार | Updated: November 14, 2019 13:24 IST

हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार के तहत जेजेपी से एक मंत्री बनाया गया है जबकि बीजेपी कोटे से 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्देखट्टर सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 कैबिनेट और 4 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के लिए शपथबीजेपी से 8 विधायकों को जगह, एक विधायक जेजेपी और एक निर्दलीय को मिली जगह

हरियाणा में नई सरकार बनने के बाद  मनोहर लाल खट्टर सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार गुरुवार को हो गया। मंत्रिमंडल विस्तार के तहत 10 विधायकों ने शपथ ली। जेजेपी से एक मंत्री बनाया गया है जबकि बीजेपी कोटे से 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। एक मंत्री पद निर्दलीय विधायक के पास गया। 

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने चंडीगढ़ में राज भवन के लॉन में एक समारोह में नव नियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलायी। हरियाणा सरकार में मंत्री बनने वालों में पूर्व सरकार में शामिल रहे अनिल विज का भी नाम शामिल है। अनिल विज अंबाला कैंट से बीजेपी के विधायक हैं। इन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। विज अपने बयानों के कारण भी खूब चर्चा में रहते हैं। 

साथ ही हॉकी खिलाड़ी रहे संदीप सिंह, ओम प्रकाश यादव, कमलेश ढांढ़ा, जेपी दलाल, रंजीत सिंह, कंवरपाल, बनवारी लाल और मूलचंद शर्मा का नाम भी शपथ लेने वालों में शामिल है। मंत्रिमंडल विस्तार के तहत 6 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री और 4 विधायकों ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली।

कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ सेने वाले विधायक

कैबिनेट मंत्री के तौर शपथ लेने वाले विधायकों में अनिल विज सहित कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद्र शर्मा, रणजीत सिंह चौटाला, जेपी दलाल और बनवारी लाल शामिल हैं। इनमें रणजीत सिंह चौटाला निर्दलीय विधायक हैं। वे गोविंद कांडा को हराकर रानिया से विधायक बने हैं।

4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ लेने वालों में नारनौल से दूसरी बार विधायक बने ओमप्रकाश यादव शामिल हैं। साथ ही खट्टर मंत्रिमंडल के पहले महिला चेहरे के तौर पर कैथल के कलायत से जीतकर आईं कमलेश ढांडा को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा जेजेपी से अनूप धानक को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ दिलाई गई है। धानक उकलाना से विधायक हैं। पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने भी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली। संदीप बीजेपी से विधायक हैं। उन्होंने पिहोवा सीट से जीत हासिल की थी।

बता दें कि राज्य में बीजेपी और जेजेपी गठबंधन ने बुधवार को ही मंत्रालयों का बंटवारा कर लिया था। मनोहर लाल खट्टर ने 27 अक्तूबर को दूसरे कार्यकाल के लिए राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी जबकि जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) नेता दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टरसंदीप सिंहदुष्यंत चौटाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो