बीजेपी के पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का निधन, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

By विनीत कुमार | Published: December 17, 2020 08:53 AM2020-12-17T08:53:32+5:302020-12-17T09:19:21+5:30

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह को खराब स्वास्थ्य के कारण गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी महीने उनकी पत्नी का भी देहांत हो गया था।

Haryana Former BJP MP Satyadev Singh passed away at Medanta hospital in Gurugram | बीजेपी के पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का निधन, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

बीजेपी के पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का निधन (फाइल फोटो)

Highlightsपूर्व बीजेपी सांसद सत्यदेव सिंह की पत्नी का भी इसी महीने हुआ था निधनसत्यदेव सिंह पहली बार 1977 में गोण्डा लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थेबीजेपी के टिकट पर 1991 और 1996 में यूपी के बलरामपुर से लोकसभा के लिए चुने गए

पूर्व बीजेपी सांसद सत्यदेव सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में भर्ती थे जहां बुधवार रात उनका निधन हो गया।

गोंडा से पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह बीजेपी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके थे। वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कोर कमेटी में भी शामिल रहे थे। सत्यदेव सिंह को स्वास्थ्य खराब होने के कारण मेदांता में भर्ती कराया गया था। इसी माह उनकी पत्नी का निधन भी हो चुका है।  


मिली जानकारी के अनुसार सत्यदेव सिंह ने बुधवार देर रात 11 बजे अंतिम सांस ली। सत्यदेव सिंह पहली बार 1977 में गोंडा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय लोकदल के टिकट पर सांसद चुने गए।

बाद में 1991 और 1996 में बीजेपी के सदस्य के रूप में यूपी के बलरामपुर से बतौर सांसद चुने गए थे। वहीं, 1980 से 1985 तक वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। बीजेपी में अटल विहारी वाजपेयी समेत लाल कृष्ण आडवाणी और डॉ. मुरली मनोहर जोशी से हमेशा ही उनके मधुर संबंध रहे थे।

सत्यदेव सिंह वर्तमान में लाल बहादुर शास्त्री कालेज में प्रबन्ध समिति के उपाध्यक्ष भी थे। गौरतलब है कि बलरामपुर सीट अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत के तौर देखी जाती रही थी। 

यहां से अटल बिहार वाजपेयी दो बार 1957 और 1967 में लोकसभा पहुंचे थे। अब हालांकि बलरामपुर लोकसभा सीट अस्तित्व में नहीं है। इसके ज्यादातर क्षेत्र अब श्रावस्ती लोकसभा सीट में आते हैं।

Web Title: Haryana Former BJP MP Satyadev Singh passed away at Medanta hospital in Gurugram

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे