लाइव न्यूज़ :

पिता ने दान की 27 साल के ब्रेन डेड बेटे की किडनी और कॉर्निया, बदल गया 4 लोगों का जीवन

By बलवंत तक्षक | Updated: April 17, 2021 08:55 IST

दुनिया को अलविदा कह चुके 27 साल के अमित जाते-जाते 4 परिवारों को खुशियों से भर गए। हरियाणा के कालका के अमित को 10 अप्रैल को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में कालका क्षेत्र के टिपरा गांव के अमित के माता-पिता ने अपने बेटे के अंगों को दान कियाचंडीगढ़ में पीजीआई में इलाज के दौरान अमित की हुई थी मौत, किडनी और दोनों कॉर्निया चार मरीजों को प्रत्यारोपित की गईअमित को घर की सीढि़यों से फिसल कर गिर जाने पर लगी चोट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था

चंडीगढ़:हरियाणा में कालका क्षेत्र के टिपरा गांव के सुभाष चंद्र और नीलम कपूर के बेटे के दुनिया छोड़ जाने से भले ही उनके घर में अंधेरा हो गया हो, लेकिन अमित के अंगदान से चार अन्य लोगों के घर रौशन हो गए हैं. यहां पीजीआई में इलाज के दौरान 27 साल के अमित की मौत के बाद उनके माता-पिता ने बेटे के अंगदान कर चार घरों को खुश होने का मौका दे दिया है.

अमित को घर की सीढि़यों से फिसल कर गिर जाने पर इलाज के लिए पहले पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. बाद में उसे चंडीगढ़ में पीजीआई भेज दिया गया, लेकिन उसकी सेहत में सुधार नहीं हुआ. दस अप्रैल को अमित को ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया.

चार लोगों के दिलों में धड़क रहा अमित

अपने बेटे अमित के यों अचानक दुनिया छोड़ जाने से उसके पिता सुभाष चंद्र और मां नीलम कपूर गमगीन हैं, लेकिन उन्होंने बेटे के अंगदान का फैसला कर चार घरों को रौशन कर दिया है. बेटे के जरिये दूसरे घरों का दुख दूर होते देख उन्हें तसल्ली मिली है. उनका मानना है कि अमित चार लोगों के दिलों में धड़क रहा है.

पीजीआई के निदेशक प्रो. जगतराम ने कहा कि अमित के परिवार के अंगदान के फैसले ने कई परिवारों के दुर्भाग्य को खुशियों में बदल दिया है. किडनी मिलने से मिली जिंदगी अमित की दोनों किडनी और दोनों कॉर्निया पीजीआई में भर्ती चार मरीजों को प्रत्यारोपित की गई हैं.

नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. एच.एस. कोहली के मुताबिक किडनी के दो बेहद गंभीर मरीज, जो डायलिसिस पर निर्भर थे, उनके लिए यह अंगदान वरदान साबित हुआ है. कोविड के दौरान प्रत्यारोपण एक चुनौती भरा काम था, लेकिन किडनी और कॉर्निया प्रत्यारोपण के काम को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया.

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?