लाइव न्यूज़ :

हरियाणा चुनावः कल चंडीगढ़ में होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक, फिर करेंगे सरकार बनाने का दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2019 15:10 IST

जैन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'चंडीगढ़ में शनिवार को सुबह 11 बजे विधायक दल की बैठक होगी। इसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पार्टी के महासचिव अरुण सिंह बतौर ऑब्जर्वर मौजूद रहेंगे।'

Open in App
ठळक मुद्देचंडीगढ़ में शनिवार को सुबह 11 बजे विधायक दल की बैठक होगी। निर्मला सीतारमण और पार्टी के महासचिव अरुण सिंह बतौर ऑब्जर्वर मौजूद रहेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रभारी अनिल जैन ने शुक्रवार को बताया कि बीजेपी विधायक दल की बैठक कल चंडीगढ़ में होगी। इस बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा। अनिल जैन का यह बयान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और बीजेपी के अंतरिम अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद आया है।

जैन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'चंडीगढ़ में शनिवार को सुबह 11 बजे विधायक दल की बैठक होगी। इसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पार्टी के महासचिव अरुण सिंह बतौर ऑब्जर्वर मौजूद रहेंगे।'

जैन ने कहा कि विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। 

गोपाल कांडा और निर्दलीय विधायकों के समर्थन के सवाल पर जैन ने कहा कि फिलहाल उन्होंने समर्थन दिया है। आलाकमान से बात करने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। उसे बहुमत का जादुई आंकड़ा छूने के लिए 6 सीटों की दरकार है। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय कार्बन बाजार पोर्टल हुआ लॉन्च: 'प्रकृति 2026' कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य गणमान्यजन रहे मौजूद

भारतकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'हिंद दी चादर मैराथन' को दिखाई हरी झंडी, 61 हजार युवाओं ने लिया भाग

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतक्या है ‘कर्तव्य भवन’?, 6 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, एक ही जगह शास्त्री, कृषि, निर्माण और उद्योग भवन में स्थित कई मंत्रालय होंगे शिफ्ट

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल