लाइव न्यूज़ :

टिकरी बॉर्डर पर युवक की जलकर मौत, परिवार ने किसान आंदोलन में शामिल 4 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 18, 2021 09:06 IST

टिकरी बॉर्डर पर एक 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। उसकी मौत जलने के कारण हुई है। परिवारवालों ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शकारियों में शामिल चार लोगों ने मिलकर शख्स की हत्या की है।

Open in App
ठळक मुद्देटिकरी बॉर्डर पर एक शख्स की जलने से हुई मौत परिवार ने प्रदर्शनकारियों पर लगाया हत्या का आरोप अबतक पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है

दिल्ली:  तीन कृषि कानूनों को विरोध में किसान लंबे समय से दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं । किसानों के प्रदर्शन स्थल टिकरी बॉर्डर से एक परेशान करने वाली खबर आ रही है, जहां हरियाणा के झज्जर के एक 42 वर्षीय व्यक्ति की प्रदर्शन स्थल पर बुधवार रात मौत हो गई। उसकी मृत्यु बुरी तरह से जलने के कारण हुई। इस मामले में मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि आंदोलन से जुड़े 4 लोगों ने उसे जलाकर मार दिया। 

मृतक की पहचान कसार गांव निवासी मुकेश के रूप में हुई है । वह  एक बस चालक था ।  पुलिस ने कहा कि उन्होंने मुकेश के भाई मदन लाल द्वारा दर्ज की गई शिकायत में नामित एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया है।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, सेक्टर 6 के स्टेशन हाउस अफसर (SHO) इंस्पेक्टर जयभगवान ने कहा कि "हमने एक आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार किया है, जो जिंद का रहने वाला है और प्राथमिकी में उसका नाम लिया गया था।  वह टिकरी सीमा पर किसानों के विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहा था। उन्होंने कहा कि जांच में पता चला कि पीड़ित और आरोपी बुधवार शाम को एक साथ शराब पी रहे थे । फिर उनका आपस में किसी बात पर झगड़ा हो गया, जो बाद में लड़ाई में बदल गई ।  मारपीट के दौरान आरोपी ने पीड़िता को आग लगा दी । वारदात में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं । आगे की जांच की जा रही है ।"

हालांकि इस घटना पर संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान प्रदर्शनकारियों के जिम्मेदार होने से इनकार किया और हरियाणा सरकार से "निष्पक्ष जांच" करने की मांग की । उन्होंने कहा है कि मुकेश की मौत के पीछे परिवारिक कलह बड़ी वजह है। संयुक्त किसान  मोर्चा ने कहा  कि  परिवार द्वारा लगाए गए आरोप किसान आंदोलन  को बदनाम करने का प्रयास है ।

गुरुवार की देर शाम एसकेएम नेताओं ने वीडियो जारी किया जिसमें कहा गया कि मौके पर इस व्यक्ति को देखा गया था और कथित तौर पर उसने व्यक्तिगत कारणों से खुद को आग लगा दी थी ।

बहादुरगढ़ डीएसपी पवन कुमार ने कहा कि पीड़ित  के परिवार ने आरोप लगाया कि 4 लोगों ने उस पर पेट्रोल या डीजल छिड़का और उसे आग लगा दी  । एफआईआर  में एक आरोपी का नाम है, दूसरे की पहचान हो गई बाकी दो अज्ञात है । अपनी शिकायत में लाल ने कहा कि मुकेश करीब शाम 5 बजे बाहर घूमने गया था और धरना स्थल पर पहुंच गया था । उन्होंने आरोप लगाया कि मुझे पता चला है कि प्रदर्शनकारियों ने उसे मारने के इरादे से उसपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। 

टॅग्स :किसान आंदोलनक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा