हरियाणा कांग्रेस ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

By भाषा | Published: July 15, 2021 10:06 PM2021-07-15T22:06:22+5:302021-07-15T22:06:22+5:30

Haryana Congress protests over increase in fuel prices | हरियाणा कांग्रेस ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

हरियाणा कांग्रेस ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

चंडीगढ़, 15 जुलाई हरियाणा कांग्रेस ने ईंधन, गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में बृहस्पतिवार को राज्य भर में प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने गुरुग्राम जिले में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ नेता अजय सिंह यादव मौजूद थे।

शैलजा ने कहा कि ईंधन की कीमतों में बेहिसाब बढ़ोतरी का आमजन पर बहुत बुरा असर पड़ेगा जो पहले से ही कोविड-19 महामारी के कारण समस्याएं झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से समाज का हर तबका प्रभावित हुआ है जिसमें किसान, आम आदमी, परिवहन क्षेत्र और मध्यम वर्ग शामिल है।

शैलजा ने संवाददाताओं से कहा, “महामारी के बीच सरकार, तेल, गैस और आवश्यक वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ा कर आम लोगों पर बोझ डाल रही है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस सड़क, संसद तथा विधानसभा में आम आदमी की आवाज बुलंद करेगी।

विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं ने मूल्य वृद्धि के विरोध के तहत राज्य भर में प्रदर्शन किया और पेट्रोल पम्पों के बाहर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस बीच हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में वृद्धि से लोगों में आक्रोश है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Haryana Congress protests over increase in fuel prices

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे