लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायक की गुहार- मंत्री जी... चोरों से बचा लीजिए हमारी भैंसें!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 2, 2020 10:24 IST

हरियाणा के सफीदों विधान सभा क्षेत्र में भैंसो की चोरी की बढ़ती घटनाओं पर क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सुभाष गांगोली ने राज्य के गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की और बताया कि क्षेत्र में पिछले दो महीने में भैंसो की चोरी के कई मामले सामने आए हैं, जिससे पशु पालकों में भारी रोष है.

Open in App
ठळक मुद्दे पिछले दो महीने में भैंसो की चोरी के कई मामले सामने आए हैं.विधायक ने कहा, ''ये घटनाएं सिर्फ चोरी की नहीं हैं बल्कि बिगड़ती कानून व्यवस्था की है.''

हरियाणा के सफीदों विधान सभा क्षेत्र में भैंसो की चोरी की बढ़ती घटनाओं पर क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सुभाष गांगोली ने राज्य के गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की और बताया कि क्षेत्र में पिछले दो महीने में भैंसो की चोरी के कई मामले सामने आए हैं, जिससे पशु पालकों में भारी रोष है.

विधायक सुभाष गांगोली ने बताया, ''रणबीर पुत्र चंदरूप राणा गांव मुआना की 7 भैंस, दल सिंह पुत्र भागु गांव बूढ़ा खेड़ा की 2 भैंस, संसार सिंह पुत्र मूंगाराम गांव पाजु खुर्द की एक भैंस, दिलबाग पुत्र हरचरण गांव रामपूरा की एक भैंस, बलवान पुत्र लहना गांव पाजू कलां की तीन भैंसों के साथ-साथ कोरडे, ऐचरा कलां समेत अब तक 25 से अधिक गांव में 100 से अधिक भैंसें चोरी हो चुकी हैं, जो लगातार जारी है.''

विधायक ने कहा, ''ये घटनाएं सिर्फ चोरी की नहीं हैं बल्कि बिगड़ती कानून व्यवस्था की है.'' उन्होंने बताया कि जब पाजू खुर्द गांव में परिवार के लोगों ने चोरी को रोकने का प्रयास किया तो चोरों ने उन पर गोली भी चलाई. विधायक ने राज्य के गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर इस मामले में ठोस कार्रवाई करने का आग्रह किया. विज ने विधायक सुभाष गांगोली को संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात करके कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब