लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायक ने मंत्री अनिल विज के सामने रखी भैंस चोरी की समस्या, कहा- इससे पशु पालकों में है भारी रोष

By भाषा | Updated: January 1, 2020 17:52 IST

विधायक सुभाष गांगोली ने बताया कि अब तक 25 से अधिक गांव में 100 से अधिक भैंसें चोरी हो चुकी हैं, जो लगातार जारी है।

Open in App

हरियाणा के सफीदों विधान सभा क्षेत्र में भैंसो की चोरी की बढ़ती घटनाओं पर क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सुभाष गांगोली ने राज्य के गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की और बताया कि क्षेत्र में पिछले दो महीने में भैंसो की चोरी के कई मामले सामने आए हैं, जिससे पशु पालकों में भारी रोष है।

विधायक सुभाष गांगोली ने बताया, ‘‘रणबीर पुत्र चंदरूप राणा गांव मुआना की 7 भैंस, दल सिंह पुत्र भागु गांव बूढ़ा खेड़ा की 2 भैंस, संसार सिंह पुत्र मूंगाराम गांव पाजु खुर्द की एक भैंस, दिलबाग पुत्र हरचरण गांव रामपूरा की एक भैंस, बलवान पुत्र लहना गांव पाजू कलां की तीन भैंसों के साथ-साथ कोरडे, ऐचरा कलां समेत अब तक 25 से अधिक गांव में 100 से अधिक भैंसें चोरी हो चुकी हैं, जो लगातार जारी है।’’

विधायक ने कहा, ‘‘ये घटनाएं सिर्फ चोरी की नहीं हैं बल्कि बिगड़ती कानून व्यवस्था की है।’’ उन्होंने बताया कि जब पाजू खुर्द गांव में परिवार के लोगों ने चोरी को रोकने का प्रयास किया तो चोरों ने उन पर गोली भी चलाई।

विधायक ने राज्य के गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर इस मामले में ठोस कार्रवाई करने का आग्रह किया। विज ने विधायक सुभाष गांगोली को संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात करके कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। 

टॅग्स :हरियाणाअनिल विजकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह