लाइव न्यूज़ :

Haryana Agniveer: 'अग्निवीर' को तोहफा, हरियाणा में सरकारी नौकरी में मिलेगी 10 फीसदी आरक्षण

By धीरज मिश्रा | Updated: July 17, 2024 16:19 IST

Haryana: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देअग्निवीर को सरकारी नौकरी में मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण हरियाणा के सीएम ने किया ऐलान पीएम मोदी द्वारा 14 जून 2022 को अग्निपथ योजना लागू की गई

Haryana: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने अग्निवीर को हरियाणा में 10 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इस संबंध में एक प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी में अग्निवीर को 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा हम इन अग्निवीरों को ग्रुप बी और सी में सरकारी पदों के लिए निर्धारित अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट प्रदान करेंगे। अग्निवीरों के पहले बैच के मामले में, यह आयु छूट 5 वर्ष होगी। सरकार ग्रुप सी में सिविल पदों पर सीधी भर्ती में अग्निवीरों के लिए 5% क्षैतिज आरक्षण और ग्रुप बी में 1% क्षैतिज आरक्षण प्रदान करेगी।

यदि अग्निवीर को किसी औद्योगिक इकाई द्वारा प्रति माह 30,000 रुपये से अधिक वेतन दिया जाता है, तो हमारी सरकार उस औद्योगिक इकाई को प्रति वर्ष 60,000 रुपये की सब्सिडी देगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "पीएम मोदी द्वारा 14 जून 2022 को अग्निपथ योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत अग्निवीरों को 4 साल के लिए भारतीय सेना में तैनात किया जाता है। हमारी सरकार हरियाणा में अग्निवीरों को राज्य सरकार द्वारा भर्ती किए जाने वाले कांस्टेबल, माइनिंग गार्ड, फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डन और SPO के पदों पर सीधी भर्ती में 10% आरक्षण प्रदान करेगी।

यहां बताते चले कि हरियाणा में इसी साल विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। ऐसे में अग्निवीर योजना के तहत युवाओं को सरकारी नौकरी में 10 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान प्रदेश की भाजपा सरकार ने कर दिया है। इसके पीछे समझने वाली बात यह है कि अभी हाल में हुए लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने केंद्र सरकार पर अग्निवीर योजना के तहत जोरदार हमला किया था।

अग्निवीर योजना को खत्म करने की मांग भी विपक्ष कर रहा है। अग्निवीर योजना के विरोध और लोकसभा चुनाव में बीजेपी को यहां नुकसान हुआ। 10 लोकसभा सीट में से बीजेपी महज 5 सीट जीतने में सफल रही।

टॅग्स :हरियाणानायब सिंह सैनीसरकारी नौकरीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?