राहुल गांधी के ट्वीट पर सीएम मनोहर लाल खट्टर का तंज, कहा- 'राहुल जी' चाहें तो हरियाणा से टीकाकरण करवा सकते हैं 

By अभिषेक पारीक | Published: July 3, 2021 07:59 AM2021-07-03T07:59:54+5:302021-07-03T08:14:44+5:30

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से कहा कि अगर वह चाहें तो हरियाणा से भी खुद को टीका लगवा सकते हैं।

Haryana CM Manohar Lal Khattar taunt on Rahul Gandhi, said Rahul ji can get immunization from Haryana | राहुल गांधी के ट्वीट पर सीएम मनोहर लाल खट्टर का तंज, कहा- 'राहुल जी' चाहें तो हरियाणा से टीकाकरण करवा सकते हैं 

मनोहर लाल खट्टर। (फाइल फोटो)

Highlightsराहुल गांधी के ट्वीट पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने तंज कसा है। उन्हांने कहा कि ‘राहुल जी’ चाहें तो हरियाणा से भी अपना टीकाकरण करवा सकते हैं।राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था, 'जुलाई का महीना आ गया है, वैक्सीन नहीं आयीं।'

देशभर में कोरोना वैक्सीन लगाने को लेकर वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। हालांकि इसे लेकर सियासी बयानबाजी भी खूब हो रही है। शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वैक्सीन की कमी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा तो अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से कहा कि अगर वह चाहें तो हरियाणा से भी खुद को टीका लगवा सकते हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने देश में कोविड-19 रोधी टीकों की कथित कमी का हवाला देते हुए शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'जुलाई का महीना आ गया है, वैक्सीन नहीं आयीं।'

खट्टर ने कसा तंज

इसके जवाब में, खट्टर ने गांधी को 'राहुल जी' के रूप में संबोधित किया और कोविन पोर्टल की ओर इशारा करते हुए कहा, 'आप यहां पंजीकरण कर सकते हैं। ऐप भी उपलब्ध है।' खट्टर ने अपने ट्वीट में कहा, 'आप चाहें तो हरियाणा से भी टीका लगवा सकते हैं, जहां दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत बड़ी संख्या में नागरिक हर रोज टीकाकरण करवा रहे हैं।'

34 करोड़ डोज लगाई गई

हम बता दें कि देश में करीब 34 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज लोगों को दी जा चुकी है। इनमें से 27 करोड़ से अधिक लोगों ने पहली और करीब 6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक ली है।  

Web Title: Haryana CM Manohar Lal Khattar taunt on Rahul Gandhi, said Rahul ji can get immunization from Haryana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे