लाइव न्यूज़ :

हंदवाड़ा मुठभेड़ में शहीद मेजर अनुज सूद के घर पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर, किया शोक व्यक्त और मदद का ऐलान

By भाषा | Updated: May 8, 2020 05:38 IST

खट्टर ने कहा, ‘‘हमें अपने जवानों पर गर्व है जिन्होंने देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए न केवल अपना जीवन समर्पित किया बल्कि वे आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हरदम तैयार रहते हैं। अपने जीवन का बलिदान देने से पहले वे एक बार भी नहीं सोचते।’’

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए मेजर अनूज सूद के पंचकूला स्थित आवास पर पहुंचकर बृहस्पतिवार को शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उनके परिजनों को हर आवश्यक मदद देने के लिए कटिबद्ध है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए मेजर अनूज सूद के पंचकूला स्थित आवास पर पहुंचकर बृहस्पतिवार को शोक संवेदना व्यक्त की।

खट्टर ने कहा, ‘‘हमें अपने जवानों पर गर्व है जिन्होंने देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए न केवल अपना जीवन समर्पित किया बल्कि वे आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हरदम तैयार रहते हैं। अपने जीवन का बलिदान देने से पहले वे एक बार भी नहीं सोचते।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उनके परिजनों को हर आवश्यक मदद देने के लिए कटिबद्ध है।

सीएम खट्टर ने फेसबुक पर परिवार संग वाली फोटो साझा की और लिखा, ''जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में शहीद हुए पंचकूला के जांबाज मेजर अनुज सूद जी के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों को सांत्वना दी। वीर सपूत की शहादत पर हमें गर्व है।

इस क्षति को तो हम पूरा नहीं कर सकते, लेकिन परिवार को 50 लाख रु. व एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी।''

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टरमार्टरलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos