लाइव न्यूज़ :

Haryana civic polls: भाजपा ने 22, निर्दलीय ने 19 और आप के खाते में एक अध्यक्ष पद, झज्जर और कालका पर बीजेपी का कब्जा, जानें सीएम के गृह क्षेत्र करनाल का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 22, 2022 17:03 IST

Haryana civic polls: हरियाणा राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी गठबंधन के अलावा आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़े थे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के कई नेता निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरे थे। 18 नगर परिषदों और 28 नगरपालिका समितियों के लिए रविवार को मतदान हुआ था।भाजपा को करनाल में दो पदों से हार का सामना करना पड़ा।

Haryana civic polls: हरियाणा निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज शुरू हो गई, जहां रविवार को 18 नगर परिषदों और 28 नगर पालिकाओं के लिए मतदान हुआ था। भाजपा ने 22 अध्यक्ष की सीटों पर कब्जा कर लिया और, निर्दलीय ने 19 और आप के खाते में एक सीट आई है।

भाजपा को करनाल में दो पदों से हार का सामना करना पड़ा है, जो मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का गृह क्षेत्र है। मुख्य लड़ाई सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) गठबंधन और कांग्रेस के बीच है। आम आदमी पार्टी (आप) पहली बार मैदान में है।

कालका नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल लांबा जीत दर्ज की। कांग्रेस के गढ़ झज्जर में बीजेपी ने बाजी मार ली है। हरियाणा की 46 नगर निकाय इकाईयों के लिए हुए चुनाव में ज्यादातर सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) गठबंधन को सफलता हाथ लगी है।

राज्य चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 18 नगर परिषदों में से अब तक 15 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। राज्य चुनाव आयोग के सचिव इंदरजीत सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘अठारह में से, 15 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जबकि भिवानी, बहादुरगढ़ और पलवल परिषदों के परिणाम शीघ्र ही आने की उम्मीद है।

भाजपा ने आठ, जेजेपी ने एक, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने एक और निर्दलीयों ने पांच सीटें जीती हैं।’’ अधिकारी ने बताया कि 28 नगरपालिका समितियों में से भाजपा ने 12, जेजेपी ने दो, आम आदमी पार्टी (आप) ने एक, जबकि निर्दलीय ने 13 पर जीत हासिल की है। वोटों की गिनती बुधवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। मतदान में 70 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकारों का इस्तेमाल किया था।

टॅग्स :हरियाणाBJPकांग्रेसजननायक जनता पार्टीमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना