लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः 100 दिन के दूसरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने छोड़ी अमिट छाप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2025 11:29 IST

चंडीगढ़ः  कथनी-करनी एकै सार, जुल्म रहैया न भ्रष्टाचार, बिना खर्ची-पर्ची मिल रही नौकरियां हजार। नायाब कार्यशैली ने मुख्यमंत्री को राजनीति में दिलाया अलग मुकाम।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का जनादेश दिया है।मुख्यमंत्री लोगों के दिलों में गहरे तक अमिट छाप छोड़ने में कामयाब हुए हैं।

चंडीगढ़ः हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 12 मार्च 2024 को विधानसभा में पहली बार बहुमत सिद्ध करने के बाद अपनी हंसमुख और मृदुभाषी शैली के चलते जन-जन में लोकप्रिय हुए हैं और उनका व्यक्तित्व सैलीब्रिटी से भी अधिक प्रदेश के लोगों के दिलों में रचा-बसा है। हरियाणा गठन के बाद श्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें इतने कम समय में अपनी कुशल कार्यशैली की बदौलत लोकप्रियता मिली है, जिसके चलते जनता-जनार्दन ने हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का जनादेश दिया है।

100 दिन के दूसरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री लोगों के दिलों में गहरे तक अमिट छाप छोड़ने में कामयाब हुए हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल भी अपनी मिलनसार प्रवृति के कारण ऐसे ही लोकप्रिय नेता थे और इसी वजह से उन्हें ताऊ की उपाधि से नवाजा गया था।

आज, नायब सिंह सैनी की हर व्यक्ति से आसानी से मिलने की नायाब कार्यशैली ने उनको राजनीति में अलग मुकाम दिलाया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी मुख्यमंत्री ट्रेंड करते रहते हैं। उनके फालोअर्स की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को दी है तीन 'वी' की उपाधि

अब तो आलम ये है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी मुख्यमंत्री के सरल व्यक्तित्व के कायल हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी जब भी हरियाणा में किसी बड़े राजनीतिक मंच या अन्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होते हैं तो वे अपने संबोधन में अक्सर श्री नायब सिंह सैनी को तीन 'वी' की उपाधि से नवाजते हैं। प्रधानमंत्री कहते हैं कि श्री नायब सिंह सैनी विनम्र, विवकेशील व विद्वान व्यक्तित्व के धनी हैं, जिन्होंने इतने कम समय में मुख्यमंत्री के रूप में राजनीतिक लोकप्रियता हासिल की है।

कथनी-करनी एकै सार, जुल्म रहैया न भ्रष्टाचार, बिना खर्ची-पर्ची मिल रही नौकरियां हजार

नायाब सरकार के बारे में अब प्रदेश के लोग कहते हैं कि कथनी -करनी एकै सार, जुल्म रहैया न भ्रष्टाचार, बिना खर्ची-पर्ची मिल रही नौकरियां हजार। विधानसभा चुनावों के दौरान जब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप-सी के 25 हजार से अधिक अभ्यार्थियों का परिणाम घोषित किया गया तो मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वायदा किया था कि वे मुख्यमंत्री पद की शपथ बाद में लेंगे पहले युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। 17 अक्टूबर, 2024 को श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में शपथ लेने से पहले 25 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए, उसके बाद स्वयं शपथ ली। 

विपक्ष भी है मुख्यमंत्री की कार्यशैली का कायल

यहीं नहीं प्रदेश के विपक्ष के कई नेता भी मुख्यमंत्री की कार्यशैली के कायल हैं। आम तौर पर हरियाणा की राजनीति में विपक्ष की परंपरा रही है कि जब भी सत्ताधारी पार्टी के मुख्यमंत्री उनके विधानसभा क्षेत्र में कोई बड़ी रैली में शामिल होने के लिए आते हैं तो वे उसे विफल करने की जुगत में लग जाते हैं, परंतु मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी विपक्ष की इस प्रवृति को बदलने में सफल रहे हैं। 

गत दिनों सिरसा में मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री ने शिरकत की थी और इसी कार्यक्रम में प्रोटोकोल के हिसाब से स्थानीय विधायक श्री गोकुल सेतिया को आमंत्रित किया जाना था, लेकिन जब विधायक को जानकारी मिली कि उनका नाम मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों की सूची में नहीं है तो वे वायु सेना हवाई अड्डे से चले गए।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने विधायक गोकुल सेतिया को हवाई अड्डे पर बुलाया और 5 से 10 मिनट तक विधायक के आने का इंतजार भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री अपनी गाड़ी में विधायक गोकुल सेतिया को बैठा कर समारोह स्थल पर ले गए। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने गोकुल सेतिया को मंच से बोलने का भी मौका दिया।

मुख्यमंत्री की यही सौम्यता वाली शैली उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाती है। 20 जनवरी, 2025 को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने गृहक्षेत्र नारायणगढ़ में विकास रैली की थी, जहां उन्होंने 43.50 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया था। रैली को कांग्रेस की स्थानीय विधायिका श्रीमती शैली चौधरी ने संबोधित किया तो उपस्थित लोग आश्चर्यचकित हुए बिना नहीं रह सके, क्योंकि शैली चौधरी के पति पूर्व विधायक श्री रामकिशन गुर्जर के साथ राजनीति में श्री नायब सिंह सैनी का 36 का आंकड़ा है।

मुख्यमंत्री ने श्रीमती शैली चौधरी को मंच से बोलने का अवसर दिया। श्रीमती शैली ने श्री नायब सिंह सैनी को लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताते हुए अपने संबोधन की शुरूआत की और लगभग 15 मिनट तक भाषण दिया व नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की मांगों के साथ-साथ सरकार के कई कामों व मुख्यमंत्री की सराहना की।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इसके जवाब में अपने संबोधन में कहा कि नारायणगढ़ तो उनका गृहक्षेत्र है। विधायिका महोदय जितनी भी मांग रखेंगी उन पर सहानुभूतिपूर्वक न सिर्फ विचार किया जाएगा, बल्कि पूरा भी किया जाएगा।

टॅग्स :हरियाणाBJPनायब सिंह सैनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

क्राइम अलर्टमां नहीं हैवान! बेटे समेत 4 बच्चों को बेरहमी से मारा, साइको लेडी किलर ने बताई करतूत; गिरफ्तार

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतलालू प्रसाद यादव की कथित निर्माणाधीन आलीशान हवेली पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- “लालू का समाजवाद लूट-खसोट से संपन्न एकमात्र परिवार का मॉडल है”

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित