लाइव न्यूज़ :

हरियाणा की सरस्वती भैंस के नाम दर्ज हुआ सबसे ज्यादा दूध देने का विश्व रिकॉर्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2019 07:54 IST

दुनिया में सबसे ज्यादा दूध देनी वाली भैंस का रिकॉर्ड लुधियाना में अंतर्राष्ट्रीय डेयरी एक्सपो-2019 में आयोजित भैंस के दूध दुहाई मुकाबले में सरस्वती के नाम दर्ज किया गया. सरस्वती की खुराक में रोजाना पशु खुराक के अलावा चने और अन्य ताकतवर चीजें शामिल की जाती हैं. सुखबीर के मुताबिक परिवार के सदस्यों की तरह इस भैंस की देखभाल की जाती है.

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान में फैसलाबाद के चौधरी हज उम्रनाजी की भैंस के नाम दर्ज था.इससे पहले यह तो सुना था कि जर्सी नस्ल की गायें 35 किलो दूध देती हैं.

बलवंत तक्षक चंडीगढ़। 12 दिसंबर हरियाणा में हिसार जिले के लतानी गांव के सुखबीर की भैंस सरस्वती ने 32. 66 किलो दूध देकर विश्व रिकॉर्ड बना लिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान में फैसलाबाद के चौधरी हज उम्रनाजी की भैंस के नाम दर्ज था. चौधरी की यह भैंस एक दिन में 32. 50 किलो दूध देती रही है.

दुनिया में सबसे ज्यादा दूध देनी वाली भैंस का रिकॉर्ड लुधियाना में अंतर्राष्ट्रीय डेयरी एक्सपो-2019 में आयोजित भैंस के दूध दुहाई मुकाबले में सरस्वती के नाम दर्ज किया गया. सरस्वती की खुराक में रोजाना पशु खुराक के अलावा चने और अन्य ताकतवर चीजें शामिल की जाती हैं. सुखबीर के मुताबिक परिवार के सदस्यों की तरह इस भैंस की देखभाल की जाती है.

ऐसे किसान सम्मान के हकदार पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू ने कहा है, सरस्वती जैसी भैंसों को रखने वाले किसानों के सम्मान की जरूरत है. इन्हें देखकर और किसान भी उत्साहित होंगे. इससे पहले यह तो सुना था कि जर्सी नस्ल की गायें 35 किलो दूध देती हैं, लेकिन यह अब देखा है कि कोई भैंस भी एक दिन में 32 किलो से ज्यादा दूध दे सकती है.

टॅग्स :हरियाणाकिसान आंदोलनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल