लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः भाजपा और जननायक जनता पार्टी में तकरार!, बीजेपी प्रभारी बिप्लव देब से मिले चार निर्दलीय विधायक, जानें क्या है गणित और किसके पास कितने एमएलए

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 9, 2023 14:21 IST

चार निर्दलीय विधायकों ने भाजपा प्रभारी बिप्लव देब से मुलाकात कर समर्थन देने की बात की। चर्चा है कि जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दुष्यंत चौटाला यदि समर्थन वापस लेते हैं तो भाजपा सरकार बचा लेगी।

Open in App
ठळक मुद्देजेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था।भाजपा नेतृत्व ने जेजेपी के साथ गठबंधन कर सरकार चला रही है। इस बीच दोनों दल के बीच तकरार की खबर आ रही हैं। 

नई दिल्लीः हरियाणा विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 में होंगे। हरियाणा में विधानसभा की 90 और लोकसभा की 10 सीटें हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की गठबंधन सरकार यहां पर सत्ता है। इस बीच दोनों दल के बीच तकरार की खबर आ रही हैं। 

हरियाणा में 2019 में चुनाव हुआ था और भाजपा ने 90 सीट में से 41 सीट पर कब्जा किया था और बहुमत के लिए 46 विधायक चाहिए। तब भाजपा नेतृत्व ने जेजेपी के साथ गठबंधन कर सरकार चला रही है। जेजेपी के पास 10 विधायक हैं। जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था।

इस बीच चार निर्दलीय विधायकों ने भाजपा प्रभारी बिप्लव देब से मुलाकात कर समर्थन देने की बात की। चर्चा है कि जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दुष्यंत चौटाला यदि समर्थन वापस लेते हैं तो भाजपा सरकार बचा लेगी। 41 बीजेपी, 4 निर्दलीय और गोपाल कांडा को मिलाकर मनोहर लाल खट्टर सरकार पर आंच नहीं आएगी।

यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब सत्तारूढ़ भाजपा और उसकी सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के बीच मतभेदों की खबर सामने आ रही है। देब ने एक बयान में कहा कि बैठक में हरियाणा के विधायक धर्मपाल गोंदर, राकेश दौलताबाद, रणधीर सिंह और सोमवीर सांगवान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताया।

भाजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी 'डबल इंजन' सरकार के तहत राज्य की प्रगति के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। बहुमत हासिल करने में विफल रहने के बाद हरियाणा में सरकार बनाने के लिए 2019 में भाजपा ने जेजेपी से हाथ मिलाया था।

जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि, दोनों दलों के नेताओं ने हाल ही में यह कहते हुए एक-दूसरे पर कटाक्ष किया कि जेजेपी ने भाजपा को समर्थन देकर कोई एहसान नहीं किया, क्योंकि क्षेत्रीय दल भी सरकार में शामिल हो गए हैं। दोनों दल इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि क्या वे 2024 के विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगे।

टॅग्स :हरियाणाजननायक जनता पार्टीमनोहर लाल खट्टरचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी