लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: भूपेन्द्र हुड्डा का ऐलान, 'कांग्रेस की सरकार बनी तो पहली कैबिनेट मीटिंग में OPS को मिलेगी मंजूरी'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 21, 2023 11:06 IST

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यदि कांग्रेस राज्य की सत्ता में चुनकर आती है तो पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना को लागू करने सहित कई चुनावी वादों को पूरा किया जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने पुरानी पेंशन योजना को लेकर किया बड़ा ऐलान उन्होंने कहा कि कांग्रेस हरियाणा की सत्ता में चुनकर आती है तो पहली कैबिनेट बैठक में लागू करेंगेसरकार बनने पर अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के परिवारों को देंगे 100-100 गज के प्लॉट

हिसार: हरियाणा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपिंदर हुड्डा ने रविवार को कहा कि यदि कांग्रेस राज्य की सत्ता में चुनकर आती है तो पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना को लागू करने सहित कई चुनावी वादों को पूरा किया जाएगा। 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने हिसार में "विपक्ष आपके समक्ष" रैली में कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के परिवारों को 100-100 गज का प्लॉट दिया जाएगा।

हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, "राज्य में हमारी सरकार बनने के बाद हम बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाएंगे, उन्हें प्रति माह 6000 रुपये मिलेंगे। गैस सिलेंडर 500 रुपये में दिया जाएगा। दलितों और पिछड़ों को 100 गज के प्लॉट दिए जाएंगे।"

कांग्रेस नेता हुड्डा ने कहा, "पिछड़े वर्ग की क्रीमी लेयर को 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जाएगा। विश्वकर्मा कारीगर योजना के तहत कारीगरों को 5 फीसदी से कम ब्याज पर ऋण मिलेगा। हम युवाओं को 2 लाख स्थायी नौकरियां देंगे। हम कर्मचारियों के लिए एक पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे।"

हुड्डा ने कहा कि हम हरियाणा के किसानों को न्यूनतम समर्थन मुल्य (एमएसपी) की गारंटी देंगे और गरीब परिवारों के लिए कांग्रेस की सरकार 300 यूनिट बिजली मुफ्त देगी। 

उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करना हमारी प्रतिबद्धता है और सरकार बनने के बाद पहली बैठक में हम उसका क्रियान्वयन करेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा, ''जब हमारी सरकार आएगी तो हम पहली कैबिनेट बैठक में ओपीएस योजना लागू करेंगे.''

इसके साथ उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कानून व्यवस्था और प्रति व्यक्ति आय में नंबर वन रहने वाला हरियाणा पिछले नौ साल में अपराध और भ्रष्टाचार में नंबर वन बन गया है।

हुड्डा ने कहा, ''मेरा हरियाणा जो पिछले नौ साल में प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार देने और कानून-व्यवस्था में नंबर वन था। आज की तारीख में बेरोजगारी, महंगाई, अपराध और भ्रष्टाचार के मामले में नंबर वन है।''

उन्होंने कहा, "हरियाणा में आप आज किसी से बात कर लीजिए। सभी ने बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार से मुंह मोड़ लिया है। अगर मैं स्कूल जाता हूं तो वहां कोई शिक्षक नहीं है, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं, कार्यालय में अधिकारी नहीं हैं और पुलिस स्टेशन में कोई पुलिसवाला नहीं है।" 

टॅग्स :हरियाणाकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो