लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी का आर्टिकल 370 पर बयान, 'जब आपने मुझे 5 साल के लिए परमानेंट कर दिया है तो टेम्पररी चीज को क्यों रहने दूं'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 19, 2019 14:43 IST

PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए हिसार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने हरियाणा चुनावों के लिए शनिवार को हिसार में रैली को किया संबोधित पीएम ने इस रैली में आर्टिकल 370 समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस पर निशाना साधा

21 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने सिरसा के ऐलनाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों ने ही देश को बर्बाद किया और उन्होंने जम्मू-कश्मीर के साथ हमेशा अन्याय किया।

आर्टिकल 370 के मुद्दे पर पीएम ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि ये एक अस्थाई प्रावधान था लेकिन इसे हटाने के लिए कांग्रेस ने 70 सालों में कुछ नहीं किया। 

पीएम मोदी ने कहा, 'मैंने इस टेम्परेरी प्रावधान को खत्म कर दिया है। जब आपने मुझे दोबारा पांच साल के लिए परमानेंट बना दिया तो मैं टेम्परेरी क्यों चलने दूं?'

पीएम ने साथ ही कांग्रेस पर करतारपुर साहिब के मुद्दे पर भी निशाना साधा और कहा कि आपकी (कांग्रेस) की वजह से श्रद्धालुओं को 70 सालों तक दूरबीन से दर्शन करना पड़ा। 

उन्होंने कहा कि बंटवारे के समय करतारपुर साहिब गुरुद्वारे को भारतीय क्षेत्र में ना लाना बड़ी गलती थी उन्होंने कहा, 'हमारे गुरु के पवित्र स्थान, करतारपुर साहिब और हम सभी के बीच की दूरी अब समाप्त होने वाली है। आजादी के 7 दशक के बाद ये अवसर आया है। 70 साल बीत गए। इससे बड़ा दुर्भाग्य भला क्या हो सकता है कि हमारी आस्था के एक बड़े केंद्र को हमें 7 दशक तक दूरबीन से देखना पड़ा।

पीएम मोदी की हिसार रैली की खास बातें

-कांग्रेस की गलत नीति और रणनीति ने देश को तबाह करके रख दिया। बाबा अंबेडकर के बनाए संविधान में जिसे अस्थायी कहा था वो 70 साल तक चलता रहा।

-अब कैलेंडर वो तय नहीं करेंगे। दुश्मन देश में से तारीखें तय नहीं होंगी। अब तारीखें हिंदुस्तान तय करेगा। अब नीतियां हिंदुस्तान और कश्मीर के लोग बनाएंगे। दुश्मन देशों में में बैठे हुए लोग भारत का भाग्य निर्धारित नहीं कर सकते हैं।

-पाकिस्तान से भेजे आतंकवादियों के बल पर अलगाववाद फैलाया गया और अनुच्छेद 370 दिखाकर दिल्ली को भी डराया गया। तब आतंकवादी तय करते थे कि किस दिन क्या होगा। देश के दुश्मन पड़ोस से इशारा करते थे और यहां खेल चलते थे।

-पहले दिल्ली में सोई हुई कांग्रेस सरकार एक के बाद एक करके कश्मीर के हालात बिगाड़ती गई। प्रारंभ के दिनों में पाकिस्तान की मदद से हमारा कुछ हिस्सा छीन लिया गया। उसके कुछ सालों के बाद योजनाबद्ध तरीके से, कश्मीर जिस परंपरा के लिए जाना जाता है, उस सूफी सोच को दफना दिया गया।

-कांग्रेस और उससे जुड़ी पार्टियों ने कभी भी हिंदुस्तानी आस्था, परंपरा और संस्कृति का सम्मान नहीं किया। कांग्रेस का हमारे पवित्र स्थानो के साथ रवैया जम्मू-कश्मीर जैसा ही था। 70 सालों से वह समस्याओं में उलझती रही और उसने अर्थपूर्ण समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास नहीं किए।'

-भाजपा सरकार गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के इस महान क्षण, इस ऐतिहासिक क्षण से पूरी दुनिया को परिचित कराने का प्रयास कर रही है।'

-जिस पानी पर आपका हक है, वो आपको मिलना चाहिए। यहां का किसान तरसता रहे, यहां का खेत सूखा रहे और पाकिस्तान हरा-भरा रहे, ये कैसे हो सकता है। इस पानी पर आपका हक है और मैं आपके हक का एक बूंद पानी भी पाकिस्तान नहीं जाने दूंगा।'

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019धारा ३७०असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह