लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी का कांग्रेस पर वार, 'आप मेरे लिए विदेश से गालियां इंपोर्ट कर लीजिए, पर देश की पीठ में छुरा मत घोंपिए'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 15, 2019 16:02 IST

PM Modi in Kurukshetra: हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए कुरुक्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दादरी और कुरुक्षेत्र में किया चुनावी सभा को संबोधित मोदी ने आर्टिकल 370 और राफेल के मुद्दे पर कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को दादरी और कुरुक्षेत्र में रैलियों को संबोधित किया। पीएम ने कुरुक्षेत्र की रैली में राफेल और आर्टिकल 370 के मुद्दे पर कांग्रेस को निशाने पर रखा और कहा कि देशहित में जो भी फैसला होगा, डंके की चोट पर लिया जाएगा। 

पीएम मोदी ने आर्टिकल 370 हटाए जाने पर कुछ पार्टियों के विरोध पर उन्हें आड़े हाथों लिया और कहा, कांग्रेस और उसके सिपहसालारों को जो भी आपत्ति हो, लेकिन बीजेपी का मत स्पष्ट है। राष्ट्रहित में, हरियाणा के हित में जो भी उचित होगा उसके लिए डंके की चोट पर फैसले लेंगे।'

मेरे लिए विदेश से गालियां इंपोर्ट कीजिए, देश को मत धोखा दीजिए: मोदी

पीएम ने कुरुक्षेत्र से पहले चरखी दादरी की रैली में भी कांग्रेस और राहुल गांधी के विदेशी दौरों पर जमकर निशाना साधा और कहा, 'बैंकॉक, थाईलैंड, वियतनाम, आप जहां से चाहे मेरे लिए गालियां इंपोर्ट कर सकते हैं, लेकिन प्लीज देश की पीठ में छुरा मत घोंपिए क्योंकि वह आगे बढ़ रहा है।'

मोदी ने राफेल मुद्दे पर साधा कांग्रेस पर निशाना 

पीएम ने राफेल फाइटर प्लेन सौदे का विरोध करती रही कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, 'दशहरा के दिन फ्रांस में भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान दिया गया। क्या इससे आपको खुशी नहीं हुई? हम इस बात से खुश और गौरवान्वित हैं कि हमारा देश मजबूत हो रहा है लेकिन ना जाने क्यों जब देश खुश होता है तो कांग्रेस नकारात्मक हो जाती है।'

मोदी ने करतारपुर प्रोजेक्ट पर कहा, 'मैं खुश हूं कि करतारपुर कॉरिडोर प्रोजेक्ट पूरा होने वाला है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें सात दशक पहले हुई राजनीतिक और रणनीतिक असफलताओं को कुछ हद तक सुधारने का मौका मिला है।'

कुरुक्षेत्र रैली में पीएम मोदी की रैली की अन्य खास बातें:

-2014 में जब यहां भाजपा की सरकार बनी तो उस समय इज ऑफ डूइंग बिजनेस में हरियाणा 14वें स्थान पर था और आज छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। पिछले 5 वर्षों में हरियाणा में सर्वाधिक निवेश आया है।  -केंद्र सरकार का प्रयास है कि कुरुक्षेत्र जैसे महत्वपूर्ण स्थलों की चर्चा पूरी दुनिया में हो। मैं चाहूंगा जब देश के लोग परिवारों के साथ घूमने के लिए टॉप 15 जगहों की लिस्ट बनाएं तो उसमें से एक मेरा कुरुक्षेत्र भी हो।

-अंग्रेजों के जमाने से लाल डोरा की जो व्यवस्था बनी हुई थी उसे भी खत्म कर दिया गया है। हरियाणा में चलता है, पर इब ना चाल्ले।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील