लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः लालू यादव के दामाद चिरंजीव राव ने बीजेपी प्रत्याशी को हराया, रेवाड़ी से दर्ज की धमाकेदार जीत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 25, 2019 11:04 IST

लालू प्रसाद यादव की वजह से रेवाड़ी आए भोला यादव ने रेवाड़ी में रह रहे 20000 से ज्यादा बिहार के वोटरों पर निशाना साधते हुए जमकर प्रचार किया था.

Open in App
ठळक मुद्देचिरंजीव के पिता कैप्टन अजय यादव ने लालू से मदद के तौर पर भोला यादव की मांग की थी.लालू की बेटी अनुष्का की शादी हरियाणा के दिग्गज कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव से हुई है.

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दामाद चिरंजीव राव ने हरियाणा के रेवाड़ी विधानसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं. उन्होंंने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी सुनील यादव को 1352 वोटों से हराया है. कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव को 43535 वोट तो उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील यादव को 42183 मत मिले तो निर्दलीय प्रत्याशी कापड़ीवास को 36510 और सनी को 21969 मत हासिल हुए हैं.

बता दें कि अपने दामाद की जीत सुनिश्चित करने के लिए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपनी करीबी भोला यादव को जिम्मा सौंपा था. यही वजह थी कि विधायक और लालू के हनुमान कहे जाने वाले भोला यादव ने तीन दिनों तक रेवाड़ी विधान सभा क्षेत्र में रहकर चिरंजीव के लिए चुनाव प्रचार किया था. इतना ही नहीं, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रोड शो भी किया था. चिरंजीव के पिता कैप्टन अजय यादव ने लालू से मदद के तौर पर भोला यादव की मांग की थी.

बताया जाता है कि लालू प्रसाद यादव की वजह से रेवाड़ी आए भोला यादव ने रेवाड़ी में रह रहे 20000 से ज्यादा बिहार के वोटरों पर निशाना साधते हुए जमकर प्रचार किया था. इससे पहले जब चिरंजीव राव ने रेवाड़ी विधानसभा सीट के लिए नामांकन किया था, तब बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. इस मौके पर उन्होंने चिरंजीव राव की जीत का भी दावा किया था.लालू की बेटी अनुष्का की शादी हरियाणा के दिग्गज कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव से हुई है.

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019लालू प्रसाद यादवभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए