लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः विधानसभा चुनाव प्रचार का PM मोदी ने फूंका बिगुल, कहा- बीते पांच साल में प्रदेश को डबल इंजन का पूरा लाभ मिला

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 8, 2019 13:50 IST

Haryana assembly election: पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सबसे पहले तो लोकसभा चुनाव में भाजपा की झोली में हरियाणा की सारी सीटें भर देने के लिए आप सबका हृदय से धन्यवाद करता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में इस साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को प्रदेश के रोहतक पहुंचे और एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने यहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत की। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद थे।

हरियाणा में इस साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को प्रदेश के रोहतक पहुंचे और एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने यहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत की। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद थे। इस रैली का नाम विजय संकल्प रखा गया है।

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सबसे पहले तो लोकसभा चुनाव में भाजपा की झोली में हरियाणा की सारी सीटें भर देने के लिए आप सबका हृदय से धन्यवाद करता हूं। राजनीति के आज के युग में 55 से 60 फीसदी तक वोट पाना अपने आप में जन जागरण और जनविश्वास का एक अनमोल अवसर है। 

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में मेरा तीसरी बार रोहतक आना हुआ है। पिछले साल चौधरी छोटू राम जी की प्रतिमा के लोकार्पण के लिए आया था, फिर मई में आपको अपने काम का हिसाब देने आया और आज फिर आपके बीच में आया हूं। रोहतक की मेरी आज की यात्रा के पीछे दो बड़े मकसद हैं। पहला आपको विकास की नई परियोजनाओं का उपहार देना और दूसरा मनोहर लाल जी को मिल रहे जबरदस्त समर्थन का साक्षी बनने का।  

उन्होंने कहा कि मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा आज भले ही रोहतक में समाप्त हो रही है, लेकिन इससे साफ हो गया है कि इस बार भी हरियाणा का आशीर्वाद किसके साथ रहने वाला है।पीएम ने कहा कि विकास के रास्ते पर चलते हुए गरीब, पीड़ित, शोषित और वंचित की सेवा करते हुए जन विश्वास मिलता है। आज की ये सभा उस जन विश्वास पर एक और मोहर लगा रही है। बीते 5 वर्ष में हरियाणा को भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के डबल इंजन का पूरा लाभ मिला है। वर्तमान में हरियाणा में केंद्र सरकार की मदद से लगभग 25 हज़ार करोड़ रुपए के बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। 

उन्होंने कहा कि अभी थोड़ी देर पहले यहां लगभग 2 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया है। इसमें बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए सिरसा, पलवल, हिसार और नूंह में डिग्री कॉलेज भी शामिल हैं। मुझे खुशी है कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के साथ ही यहां की भाजपा सरकार बेटियों की शिक्षा पर व्यापक बल दे रही है। यहां आसपास के जिलों में बेटियों के अनुपात में जिस तरह वृद्धि हुई है, उसकी तो चर्चा पूरे देश में हो रही है। 

पीएम मोदी ने कहा कि आज यहां रोहतक में करीब 600 गरीब परिवारों को घर भी दिए गए हैं। साथ ही एक मेगा फूडपार्क का शिलान्यास भी किया गया है। ये फूड पार्क हरियाणा के किसानों और युवा साथियों के लिए आय एवं रोज़गार के अनेक अवसर तैयार करने वाला है।  पीएम ने कहा कि आप सबके अभूतपूर्व विश्वास के बल पर ही कृषि से लेकर राष्ट्र की रक्षा और सुरक्षा से जुड़े बड़े निर्णय सरकार ले पाई है। आतंकवाद से निपटने, मुस्लिम बहनों के अधिकारों की सुरक्षा और हमारे हेल्थ सेक्टर की बेहतरी के लिए अनेक कानून बनाए गए हैं। इस बार संसद के सत्र में जितने बिल पास हुए हैं, जितना काम हुआ है, उतना काम संसद के किसी सत्र में पिछले 6 दशकों में नहीं हुआ। देर रात तक बैठकर सांसदों द्वारा नए कानूनों पर चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख के करोड़ों साथियों के साथ मिलकर एक नई सोच के साथ, उनके सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने में हम जुट गए हैं। हमारी सरकार का एक और संकल्प है जिस पर बहुत बड़े पैमाने पर काम शुरु कर दिया गया है। वर्ष 2024 तक देश के हर घर तक जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन के माध्यम से पूरा देश एकजुट हो चुका है। हरियाणा भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है।  उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में हरियाणा में परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया गया है। सरकारी नौकरियों में बंदरबांट की एक गलत परंपरा को खत्म किया गया है। इन 5 वर्षों में बेरोजगार युवाओं के कौशल से लेकर उनको मिलने वाली मदद तक में वृद्धि की गई है। 

रोहतक रैली के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा का समापन हो गया है, जिसकी शुरुआत पिछले महीने कालका में हुई थी। बीजेपी ने इस रैली के लिए रोहतक का चयन इसलिए किया है क्योंकि ऐसा समझा जाता है कि यह वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हूडा का गढ़ है। हरियाणा में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होना है। 

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस