लाइव न्यूज़ :

Haryana Assembly Election: सुनीता केजरीवाल 'आप' को मजबूत करेंगी, 90 सीट पर आप-कांग्रेस-बीजेपी में टक्कर

By धीरज मिश्रा | Updated: June 15, 2024 17:00 IST

Haryana Assembly Election: हरियाणा में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आप ने काम करना शुरू किया हरियाणा में सुनीता केजरीवाल करेंगी रैली कांग्रेस का दावा, जीतेंगे 70 सीट

Haryana Assembly Election:हरियाणा में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल हरियाणा में रैली करेंगी। इस बात की जानकारी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने दी है।

उन्होंने कहा कि अभी जगह तय नहीं की गई है। लेकिन, जल्द ही इसे तय कर लिया जाएगा। प्रदेश में आप को मजबूत किया जाएगा। जहां-जहां संगठन हैं उनसे लगातार मुलाकात की जा रही है। मालूम हो कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ने का इरादा आम आदमी पार्टी ने कर लिया है। हालांकि, मौजूदा समय में आप और कांग्रेस ने साफतौर पर कहा है कि विधानसभा के चुनाव में आप और कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

वहीं, सत्ता में बैठी बीजेपी ने भी चुनाव को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। यहां बताते चले कि हरियाणा में कुल 90 विधानसभा की सीटें हैं। बीजेपी ने 2014, 2019 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। बीते 10 साल से यहां बीजेपी की सरकार है। 2014 में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला था। वहीं, 2019 में बीजेपी बहुमत से दूर रही थी। जेजेपी के साथ गठबंधन की सरकार बनी थी। हालांकि, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूट गया। 

कांग्रेस ने कहा, 70 सीटें जीतेंगे

सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि भाजपा की सच्चाई सामने आ गई है और विधानसभा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने हमें 10 लोकसभा सीटों पर पांच पर जीत दिलाई।

विधानसभा में भी हमें बहुमत से ज्यादा सीटें मिलेंगी। प्रदेश के पूर्व सीएम भुपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि केंद्र स्तर पर आप के साथ हमारा गठबंधन था। यह प्रदेश का चुनाव है। हमें यहां आप के साथ गठबंधन नहीं होगा। कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

टॅग्स :हरियाणाकांग्रेसAam Aadmi PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4,660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या बढ़कर 85379, 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में मतदान

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’