लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के हिसार में खाप का ऐलान, किसान अब डेयरी में 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेचेंगे दूध

By अनुराग आनंद | Updated: February 28, 2021 09:13 IST

इससे पहले सिंंघू बॉर्डर पर एक किसान नेता ने देशभर में बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमत को देखते हुए दूध की कीमत बढ़ाने की बात कही, जिसके बाद सोशल मीडिया पर शनिवार को दूध 100 रुपये प्रति लीटर ट्रेंड करने लगा।

Open in App
ठळक मुद्देहिसार के नारनौंद में अपने प्रमुख रामनिवास की अध्यक्षता में हुई थी जहां किसानों से यह अपील की गई है।किसानों से सरकारी सहकारी समितियों में 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से दूध बेचने का आग्रह किया है।

चंडीगढ़: देश के कई राज्यों के किसान तीन नए कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर डटे हैं। किसान सरकार से तीनों विवादस्पद कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इस बीच पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमत में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए किसानों ने दूध की कीमत को भी बढ़ाने का फैसला किया है।

एबीपी न्यूज के मुताबिक, हरियाणा के हिसार की एक खाप पंचायत ने डेयरी किसानों से सरकारी सहकारी समितियों में 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से दूध बेचने का आग्रह किया है। सतरोल खाप की एक बैठक रविवार को हिसार के नारनौंद में अपने प्रमुख रामनिवास की अध्यक्षता में हुई थी जहां किसानों से यह अपील की गई है।

आमलोगों के लिए 55 से 60 रुपये व डेयरी में 100 रुपये प्रति लीटर दूध बेचेंगे किसान?

खाप पंचायत (सामुदायिक न्यायालय) के एक नेता फूल कुमार पेटवार ने कहा कि किसानों को 1 मार्च से डेयरी में 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से दूध बेचने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, आमलोगों के लिए दूध की कीमत 55 से 60 रु प्रति लीटर ही होगा।

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से किसान परेशान-

पंचायत में कहा गया कि केंद्र सरकार किसानों के कृषि संबंधी कानूनों को रद्द करने की मांग को नहीं सुन रहा है और यही नहीं सरकार लगातार पेट्रोल व डीजल जैसे ईंधन की कीमतें भी बढ़ा रहा है। पंचायत ने कहा कि हम सरकार को जगाना चाहते हैं। उन्हें कृषि कानूनों को रद्द करना चाहिए और ईंधन की कीमतों को कम करना चाहिए।

सोशल मीडिया पर दिन भर ट्रेंड हुआ 100 रुपये प्रति लीटर दूध

बता दें कि इससे पहले सोशल मीडिया पर शनिवार को 1 मार्च से दूध की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर बिकने को लेकर #1मार्च_से_दूध_100_लीटर ट्रेंड करता रहा। लाखों लोगों ने किसानों के समर्थन में #1मार्च_से_दूध_100_लीटर के हैशटैग के साथ ट्वीट किया। ट्वीट करने वाले अधिकांश लोग या तो किसान या फिर किसान आंदोलन व किसानों की मांग को समर्थन करने वाले लोग थे।

अंबाला जिला प्रधान मलकीत सिंह ने दूध की कीमत बढ़ाने की बात पहले की थी-

दरअसल, दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर स्थित किसान आंदोलन के मंच से भारतीय किसान यूनियन के अंबाला जिला प्रधान मलकीत सिंह ने पिछले दिनों मंच से एक बयान दिया था। इसमें मलकीत सिंह ने कहा था कि एक मार्च से देशभर के किसान दूध के दामों में 50 रुपये का इजाफा करने जा रहे हैं। दूध की कीतम में 50 रुपये की बढ़ोतरी करने के बाद फिलहाल 50 रुपये लीटर बिकने वाला दूध 1 मार्च से 100 रुपये लीटर बेचा जाएगा। 

टॅग्स :हिसारहरियाणाकिसान आंदोलनट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो