लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, पांच जिलों में सिनेमा हॉल, स्कूल-कॉलेज बंद, जानें नई गाइडलाइन

By विनीत कुमार | Updated: January 2, 2022 08:20 IST

हरियाणा की सरकार ने पांच जिलों में पाबंदियां और सख्त कर दी हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ये पाबंदियां लगाई गई हैं। पाबंदियां गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, पंचकुला और सोनीपत जिले में लगाई गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, पंचकुला और सोनीपत जिले में सख्त पाबंदी।सिनेमा हॉल सहित स्विमिंग पूल, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, थियेटर, स्कूल-कॉलेज, जिम आदि बंद रहेंगे।बाजार शाम पांच बजे तक खुलेंगे, सरकारी और निजी ऑफिस 50 प्रतिशत हाजिरी के साथ काम करेंगे।

चंडीगढ़: कोविड-19 और खासकर इसके ओमीक्रोन वेरिएंट के बढ़े खतरे के बीच हरियाणा सरकार ने पांच जिलों में नई पाबंदियों की घोषणा की है। इन जिलों में ये पाबंदियां 2 जनवरी से 12 जनवरी तक लागू रहेंगी। 

हरियाणा सरकार की ओर से किए गए ऐलान के अनुसार यह पाबंदियां गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, पंचकुला और सोनीपत जिले में लगाई गई हैं। राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार इन जिलों में अगले 10 दिन सिनेमा हॉल सहित स्विमिंग पूल, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, थियेटर, स्कूल-कॉलेज, जिम आदि बंद रखे जाएंगे।

साथ ही मॉल और बाजार को भी शाम बजे तक ही खुलने की इजाजत होगी। बार और रेस्तरां में 50 फीसदी लोग ही बैठ सकेंगे। जरूरी सेवाओं को छोड़ दोनों सरकारी और निजी ऑफिस 50 प्रतिशत हाजिरी के साथ काम करेंगे।

बता दें कि राज्य में ऐसे समय में आया है जब राज्य में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।  गौरतलब है कि हरियाणा में शनिवार को कोरोना वायरस के 552 नये मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,74,340 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

बुलेटिन के अनुसार नये मामलों में से 298 केवल गुरुग्राम से सामने आये हैं। फरीदाबाद में 107, अंबाला में 32 और पंचकूला में 26 नये मरीजों का पता चला। हरियाणा में ओमीक्रोन का कोई नया मामला सामने नहीं आया और संक्रमण के कारण मौत को कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया। 

हालांकि शुक्रवार को हरियाणा में ओमीक्रोन के 26 नए मामले सामने आए थे। ऐसे में यहां ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या 63 हो गई है। इसमें से अभी 23 सक्रिय मामले हैं जबकि अन्य बीमारी से ठीक हो गए हैं।राज्य में अब तक कोरोना से कुल 10,064 लोगों की जान जा चुकी है। अभी कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1,907 है। वहीं, 7,62,346 लोगों ने संक्रमण को मात दी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसहरियाणाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाओमीक्रोन (B.1.1.529)बी.1.1529
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील