लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: करनाल में बोरवेल में गिरी पांच वर्षीय बच्ची, बचाव अभियान जारी

By भाषा | Updated: November 4, 2019 10:14 IST

बच्ची का पता लगाने के लिए बचावकर्मियों ने कैमरे का इस्तेमाल किया, जिससे उन्हें उसका पैर दिखा है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि बोरवेल के अंदर ऑक्सीजन पहुंचा दिया गया। बच्ची को यह एहसास कराने के लिए कि वह अकेली नहीं है, उसके माता-पिता की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी बोरवेल में चलाई गई।

हरियाणा के करनाल जिले के हरसिंघपुरा गांव में पांच वर्षीय एक बच्ची 50 फुट गहरे बोरवेल में गिर गई और उसे बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घरौंदा इलाके में रविवार को खेत में खेलते समय वह बोरवेल में गिर गई। यह बोरवेल उसके परिवार का ही है।

उन्होंने बताया कि जैसे ही उसके परिवार को बच्ची के लापता होने का पता चला उन्होंने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। लेकिन बाद में पता चला कि वह बोरवेल में गिर गई है। अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई और बचाव अभियान शुरू किया गया। बाद में एनडीआरएफ को भी घटना की जानकारी दी गई।

पुलिस ने बताया कि बोरवेल के अंदर ऑक्सीजन पहुंचा दिया गया। बच्ची का पता लगाने के लिए बचावकर्मियों ने कैमरे का इस्तेमाल किया, जिससे उन्हें उसका पैर दिखा है। बच्ची को यह एहसास कराने के लिए कि वह अकेली नहीं है, उसके माता-पिता की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी बोरवेल में चलाई गई। बोरवेल की घटनाएं अब बढ़ती जा रही हैं। पंजाब के संगरूर जिले में जुलाई में 150 फुट गहरे बोरवेल में गिरे दो वर्षीय फतेहवीर सिंह की जान चली गई थी।

इससे पहले उसे बचाने के लिए करीब चार दिन तक मशक्कत की गई थी। वहीं हरियाणा के हिसार में मार्च में बोरवेल में गिरे 18 महीने के बच्चे को बचा लिया गया था, वह करीब दो दिन तक बोरवेल में फंसा रहा था। बच्चों के बोरवले में गिरने की सबसे पहली और चर्चित घटना 2006 में हुई थी, जब कुरुक्षेत्र गांव में बोरवले में गिरे पांच वर्षीय प्रिंस को करीब 48 घंटे चले बचाव अभियान के बाद बचा लिया गया था। 

टॅग्स :हरियाणाकरनाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो