लाइव न्यूज़ :

हरीश रावत ने सोनिया गांधी और मायावती को 'भारत रत्न' देने की रखी मांग, BSP ने कहा- ये लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश

By विनीत कुमार | Updated: January 6, 2021 10:52 IST

हरीश रावत ने सोनिया गांधी और मायावती के लिए भारत रत्न की मांग की है। इसे लेकर एक ओर जहां बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है तो वहीं बीएसपी ने भी रावत के इस बयान को लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देहरीश रावत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सोनिया गांधी और मायावती के लिए भारत रत्न की मांग कीरावत ने अपने पोस्ट में लिखा कि दोनों ने महिला सशक्तिकरण और समाज की सेवा में बड़ा योगदान दिया हैबीएसपी ने रावत के बयान को लोगों को मूर्ख बनाने का हथकंडा बताया है, बीजेपी ने भी कांग्रेस पर हमला बोला है

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोनिया गांधी और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती के लिए भारत रत्न की मांग की है। रावत ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए लिखा कि 'सोनिया गांधी और मायावती ने महिलाओं की सशक्तिकरण में बड़ा योगदान दिया है।' 

हरीश रावत ने कहा, 'दोनों सोनिया गांधी और मायावती प्रतिष्ठित राजनेता हैं। उनसे कोई सहमत हो भी सकता है और नहीं भी लेकिन कोई भी उनके महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज की सेवा में योगदान से इनकार नहीं कर सकता है। भारत सरकार को इस साल इन दोनों को भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए।'

हरीश रावत की इस मांग के साथ ही ट्विटर पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वहीं, बीएसपी ने रावत की बात को लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश बताया है। पार्टी की ओर से कहा गया कि कांग्रेस ने कांशीराम और दूसरे बीएसपी नेताओं की ओर से उठे मांग के बाद ही बाबासाहेब अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया।

बीएसपी के अनुसार कांशीराम के लिए भी ऐसी मांग पार्टी करती रही है लेकिन कांग्रेस जब सत्ता में थी तो उसने इस ओर ध्यान नहीं दिया और जब जबकि वो सत्ता में नहीं है तो ऐसी मांग रख रही है।

सोनिया गांधी को भारत रत्न देने की मांग पर ट्विटर पर रिएक्शन

इस बीच बुधवार सुबह ट्विटर पर 'भारत रत्न' ट्रेंड करता रहा। इसमें सोनिया गांधी को भारत रत्न देने की मांग पर कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मैं भी मिस्टर रावत को उनकी इस मांग के लिए भारत रत्न देने की मांग करता हूं। साथ ही हम एक विश्व रत्न अपने युवराज के लिए भी मांग रहे हैं।'

वहीं एक यूजर ने लिखा, केवल भारत रत्न ही क्यों, उन्हें ऑस्कर, एमी, नोबेल प्राइज..सब कुछ उन्हें दिया जाना चाहिए।

बीजेपी ने बोला कांग्रेस पर हमला

रावव के बयान को लेकर बीजेपी ने भी हमला बोला है। उत्तराखंड बीजेपी ने कहा कि रावत देश के सर्वोच्च सम्मान कोर्ट केस का सामना कर रहे किसी शख्स को दिलाने की वकालत कर गलत परंपरा पेश कर रहे हैं।

उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने कहा, 'सोनिया गांधी को भारत रत्न दिलाने की बात कह कर क्या रावत ये चाहते हैं कि ये सम्मान किसी ऐसे शख्स को दिया जाए जो बेल पर है? ऐसी मांग रखकर वे कैसा उदाहरण पेश करना चाहते हैं। ऐसा कभी नहीं होगा।' 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह