लाइव न्यूज़ :

मिल गए 18 जनवरी से लापता हार्दिक पटेल, कहा- पंचायती चुनाव की वजह से बीजेपी जेल में करना चाहती है बंद, जल्द मिलेंगे

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 11, 2020 12:41 IST

गुजरातः पाटीदार आरक्षण के नेताओं की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में हार्दिक पटेल की पत्नी किन्जल ने दावा किया था कि हार्दिक पटेल को 18 जनवरी को गिरफ्तार किए जाने के बाद से उनका पता नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्दे18 जनवरी से लापता अब मिल गए हैं। उन्होंने खुद जानकारी दी। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वह गुजरात में पंचायती चुनाव आने की वजह से बीजपी उन्हें जेल में बंद करना चाहती है।

गुजरातकांग्रेस के नेता और पाटीदार आरक्षण आंदोलन की अगुवाई करने वाले हार्दिक पटेल का 18 जनवरी से कोई अता पता नहीं था, लेकिन वह अब मिल गए हैं। मंगलवार (11 जनवरी) को उन्होंने खुद जानकारी दी। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वह गुजरात में पंचायती चुनाव आने की वजह से बीजपी उन्हें जेल में बंद करना चाहती है।    

हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर कहा, 'चार साल पहले गुजरात पुलिस ने मुझ पर झूठा मूकदमा दर्ज किया था, लोकसभा चुनाव के वक्त मुझ पर लगे मुकदमे की सूची मैंने अहमदाबाद पुलिस कमिशनर से मांगी थी लेकिन यह मुकदमा सूची में नहीं था। पंद्रह दिन पहले अचानक पुलिस मेरे घर पर मुझे हिरासत में लेने आइ थी, लेकिन मैं घर पर नहीं था।'

उन्होंने कहा, 'इस झूठे मूकदमे में मेरी अग्रिम जमानत की प्रकिया हाईकोर्ट में चल रही हैं। मेरे कई सारे गैर जमानती वारंट भी निकाले गए हैं। गुजरात में पंचायती चुनाव आ रहे हैं, इसीलिए बीजेपी मुझे जेल में बंद करना चाहती हैं। मैं बीजेपी के खिलाफ जनता की लड़ाई लड़ता रहूंगा। जल्द मिलेंगे। जय हिंद।' दरअसल, बीते दिन पाटीदार आरक्षण के नेताओं की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में हार्दिक पटेल की पत्नी किन्जल ने दावा किया था कि हार्दिक पटेल को 18 जनवरी को गिरफ्तार किए जाने के बाद से उनका पता नहीं है। हमें नहीं पता है कि वह कहां हैं, लेकिन पुलिस बार-बार आकर हम से उनका पता पूछती है। 

हार्दिक पटेल 2015 में पाटीदार आरक्षण आंदोलन से संबंधित राजद्रोह के मामलों का सामना कर रहे हैं। उन्हें चार दिन बाद जमानत दे दी गई थी, लेकिन पाटन और गांधीनगर जिलों में दर्ज दो मामलों के संबंध में उन्हें फिर से हिरासत में ले लिया गया था। पटेल को 24 जनवरी को इन दोनों मामलों में जमानत मिल गई थी। निचली अदालत ने एक बार फिर सुनवाई के दौरान हाजिर नहीं होने पर सात फरवरी को गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था।

टॅग्स :हार्दिक पटेलकांग्रेसगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष