लाइव न्यूज़ :

हार्दिक पटेल ने हाथ में पकड़कर बताई लालटेन की खासियत, तेजस्वी यादव ने दिया ये जवाब 

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 25, 2017 17:24 IST

हार्दिक पटेल ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए रविवार को ट्विटर पर एक ट्वीट किया।

Open in App

हार्दिक पटेल ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए रविवार को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपने गांव गए हुए हैं और रात के समय अंधेरा होने की वजह से हाथ में लालटेन पकड़े हैं। साथ ही लालटेन से अंधेरा भगाने की बात कह रहे हैं। इस ट्वीट के बाद लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव कहां चुप बैठने वाले थे। उन्होंने हार्दिक पटेल के इस ट्वीट को सोमवार रिट्वीट कर जवाब दिया।

हार्दिक पटेल ने ट्वीट कि था कि आज मैं अपने गांव आया हूं। लेकिन, आज गांव में बिजली चली गई तो मैंने लालटेन जलाई और अंधेरा दूर किया। बहुत काम आता है लालटेन आज पता चला। 

इस ट्वीट के बाद राजद नेता और बिहार पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रिट्वीट कर लिखा कि हार्दिक भाई, नफरतों के खिलाफ मोहब्बत की लालटेन जलाते रहना है। अन्याय के अंधेरों के खिलाफ न्याय का प्रकाश फैलाना है। डटकर लड़ना और लड़कर जीतना है। नौजवान है संघर्ष के सिवाय करना क्या है?

माना जा रहा है हार्दिक पटेल ने यह ट्वीट बीजेपी सरकार पर तंज कसने के लिए किया है क्योंकि गुजरात में 22 सालों से बीजेपी की सरकार है और गांव में बिजली सप्लाई को लेकर सरकार को घेरा है। वहीं, बीजेपी विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान गुजरात में 24 घंटे बिजली रहने का दावा कर रही थी। 

टॅग्स :हार्दिक पटेलतेजस्वी यादवगुजरातबिहारबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप